{"_id":"63d2cd2bbb373723c4642767","slug":"two-girls-were-killed-and-five-others-injured-in-a-road-accident-at-gtb-road-in-dhubri-district-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: असम के धुबरी जिले में जीटीबी रोड पर ट्रक से टकराई कार, दो लड़कियों की मौत, पांच अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Road Accident: असम के धुबरी जिले में जीटीबी रोड पर ट्रक से टकराई कार, दो लड़कियों की मौत, पांच अन्य घायल
Fri, 27 Jan 2023 12:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एनएनआई, दिसपुर
एनएनआई, दिसपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 27 Jan 2023 12:27 AM IST
सार
कार सड़क किनारे खड़े ट्रक और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, कार गौरीपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
धुबरी जिले के जीटीबी रोड पर सड़क हादसा।
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के धुबरी जिले के जीटीबी रोड पर हुए एक सड़क हादसे में गुरुवार को दो युवतियों की मौत हो गई। वहीं, घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए। धुबरी पुलिस के मुताबिक, एक कार ट्रक से टकरा गई और जिस समय टक्कर हुई वहां पर दो मोटरसाइकिलें भी सड़क किनारे खड़ी थीं। बताया गया है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कार गौरीपुर की ओर जा रही थी, जिसमें पीड़ित यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि एएस-17जे-5224 नंबर का वाहन गौरीपुर की ओर जा रहा था, इसी बीच एक ट्रक और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। धुबरी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घायलों में से दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन