{"_id":"5a8f992d4f1c1b514a8bacdc","slug":"two-girls-reached-at-mamata-banerjee-stage-when-she-is-giving-speech-at-dinajpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध, पैर छूने के बहाने मंच पर पहुंची दो लड़कियां ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध, पैर छूने के बहाने मंच पर पहुंची दो लड़कियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
mamata
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में उस समय सेंध लगती दिखी जब दो लड़कियां उनके करीब पहुंच गईं। घटना दिनाजपुर जिले की है जहां मुख्यमंत्री बनर्जी एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। दोनों लड़कियां मंच पर तब पहुंची जब ममता बनर्जी अपना भाषण खत्म कर रही थीं। दोनों लड़कियां उनके करीब पहुंचकर पैर छूने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन
लड़कियों को करीब देखकर ममता बनर्जी पीछे हट गईं और सुरक्षा कर्मी आगे बढ़ गए। सुरक्षा कर्मियों ने लड़कियों को मंच से नीचे जाने के लिए कहा। सुरक्षा में हुई लापरवाही पर ममता बनर्जी नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं यह समझ नहीं पा रही हूं कि ये दोनों बहनें मेरे पास क्यों आई। यह आम प्रक्रिया नहीं है।
विज्ञापन
लड़कियों ने बताया कि वह अपने पिता की हत्या के लिए न्याय की गुहार लगाने आई हैं। लड़कियों ने बताया कि एक जमीन विवाद मामले में साल 2015 में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
दोनों में से एक लड़की का कहना है कि वह नौकरी की मांग के लिए ममता बनर्जी के पास पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक लड़कियों की पहचान कर ली गई है। एक लड़की का नाम राबिया और दूसरी का नाम मासूमा खातून है। पूछताछ के लिए लड़कियों को रायगंज के जिला मुख्यालय ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक एक लड़की स्नातक की छात्रा है जबकि दूसरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है।