फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two farmers from telangana won the kiki challenge and their video goes viral on internet

इन दो भारतीय किसानों ने जीता कीकी चैलेंज, वीडियो वायरल

Sun, 05 Aug 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sun, 05 Aug 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Two farmers from telangana won the kiki challenge and their video goes viral on internet

जहां एक तरफ दुनिया के सभी लोग कीकी चैलेंज को स्वीकार करके अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं तेलंगाना के दो किसानों ने इस चैलेंज को जीत लिया है। यह चैलेंज गायक ड्रेक के हिट गाने इन माय फीलिंग्स पर आधारित है। वीडियो में दिख रहे 24 साल के गीला अनिल कुमार और 28 साल के पिल्ली तिरुपति डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों धान की खेती को जोतते हुए अपने बैलों के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 16 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन


केवल इतना ही नहीं इस वीडियो को कॉमेडियन और डेली शो होस्ट ट्रेवर नोह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। उन्होंने दोनों किसानों को किकी चैलेंज का विजेता बताया है। इस वीडियो को बॉलीवुड के सेलिब्रिटी विवेक ओबेरॉय ने भी शेयर किया है। गीला अनिल के बूढ़े मां-बाप निर्मला और मल्लेशन खेतिहर मजदूर हैं। वह अपने बेटे की इस स्टारडम से काफी हैरान हैं। अनिल जोकि खेती, पढ़ाते हैं और गांव की जिंदगी को लेकर वीडियो में एक्ट करते हैं, उन्होंने बताया, 'उन्होंने (पैरेंट्स) कभी इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया है और उन्हें सोशल मीडिया के बारे में कुछ नहीं पता है। उन्हें यह समझाने में काफी समय लगा कि हम अचानक से कैसे इतने लोकप्रिय हो गए और क्यों हमें दोस्तों और रिश्तेदारों से इतने फोन आ रहे हैं।'
विज्ञापन


इसी बीच वीडियो में नजर आने वाले तिरुपति ने अपने बच्चे का नाम किकी रख दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा आज 21 दिन का पूरा हो गया है, जब वीडियो वायरल हो गई। तो हमने उसे किकी बुलाना शुरू कर दिया।' यह वीडियो 1 अगस्त को शूट किया गया था और इसे फिल्म निर्देशक श्रीराम श्रीकांत ने स्थानीय यूट्यूब चैनल माय विलेज शो पर पोस्ट किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें इस चैलेंज में दिलचस्पी तब हुई जब पुलिस ने लोगों से चलती गाड़ी से उतकर डांस ना करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुपति ने कहा, 'मैं ऑनलाइन गया और लोगों को ड्रेक के गाने पर डांस करते हुए देखकर हैरान रह गया। मैं इस गायक का गाना इससे पहले कभी नहीं सुना था लेकिन हमें यह अच्छा लगा।' श्रीकांत ने किकी चैलेंज को लेकर अनिल और तिरुपति से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'हम कुछ सुरक्षित और फनी करना चाहते थे।' वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ स्थानीय टीवी चैनल और प्रोड्यूसर्स इन दोनों प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी देने का फैसला लिया है।
 

 

I think they just won the Keke challenge. Repost - @myvillageshow #kekechallenge #shiggychallenge

A post shared by Trevor Noah (@trevornoah) on

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed