{"_id":"5d4108eb8ebc3e6c9c26b886","slug":"two-double-murders-of-couples-shocked-kolkata-one-chopped-into-pieces-and-another-strangulated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोहरे हत्याकांड से दहला कोलकाता, एक जोड़े की चाकू तो दूसरे की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो दोहरे हत्याकांड से दहला कोलकाता, एक जोड़े की चाकू तो दूसरे की गला दबाकर हत्या
Wed, 31 Jul 2019 08:50 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में मंगलवार को घटित हुए दो दोहरे हत्याकांड ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसे 80 साल के वरिष्ठ नागरिक दिलीप मुखर्जी और 72 साल की स्वपना मुखर्जी के शव दो मंजिला मकान के अंदर मिले हैं। यह घटना पश्चिमी कोलकाता के नेताजी नगर में घटित हुई। इसके अलावा 55 साल के प्रदीप बिस्वास और 47 साल की अल्पना बिस्वास के शव के टुकड़े करके फार्महाउस के अंदर ट्रॉली बैग में रखे गए थे। नरेंद्रपुर के इसी फार्महाउस में दोनों केयरटेकर के तौर पर काम करते थे।
विज्ञापन
मुखर्जी के घर का दौरा करने वाले कोलकाता के संयुक्त पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा ने कहा, 'शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि दिलीप मुखर्जी की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं स्वपना मुखर्जी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से कुछ नकदी और अन्य चीजें गायब हैं। हमें इस बात का पता लगाना है कि आखिर घर से क्या-क्या गायब है।'
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि महिला का शव सीढ़ियों पर पड़ा था। उसके सिर में चोट लगी थी और नाक से खून निकल रहा था। वहीं पति के चेहरे पर तकिया रखा हुआ मिला। फोरेंसिक एक्सपर्ट और खोजी कुत्ते घटनास्थाल पर हैं और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
मुखर्जी का कोई बच्चा नहीं था। उनकी घरेलू सहायिका कनन सिल का कहना है कि उन्हें अमूमन रीयल एस्टेट एजेंट का घर बेचने के लिए फोन आया करता था। वहीं दूसरे हत्याकांड के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदीप और अल्पना बिस्वास की हत्या के बाद शव के टुकड़े करके उसे ट्रॉली बैग में भरकर फार्महाउस के शौचालय में रख दिया गया। जांचकर्ताओं का मानना है कि जोड़े ने हमलावरों के साथ झगड़ा किया था।
बारुईपुर पुलिस जिले के अधीक्षक रशीद मुनीर खान ने कहा, 'हम मकान मालिक से पूछताछ कर रहे हैं। हम इस हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।' मकान मालिक का कहना है कि उसने प्रदीप को फोन करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद था। जब प्रदीप से फोन पर बात नहीं हुई तो उनके भाई जॉय बिस्वास मंगलवार को नरेंद्रपुर पहुंचे।
उन्हें आगे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। वह किचन के दरवाजे से अंदर पहुंचे और उन्हें बेड पर खून के धब्बे मिले। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि बिस्वास जोड़े की हत्या कुछ दिनों पहले की गई थी क्योंकि शव गलने लगा था। जोड़ा इस फार्महाउस में 1997 से केयरटेकर के तौर पर काम कर रहा था।