{"_id":"63345edcc9eba437e36aee42","slug":"two-died-and-over-30-injured-in-bus-pickup-van-collision-in-coimbatore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamilnadu: ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार में बस ने वैन में मारी टक्कर, दो की मौत, 30 से अधिक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamilnadu: ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार में बस ने वैन में मारी टक्कर, दो की मौत, 30 से अधिक घायल
Wed, 28 Sep 2022 09:44 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 28 Sep 2022 09:44 PM IST
सार
बस गोपालपुरम से पोलाची की ओर जा रही थी। पोलाची-पलक्कड़ मेन रोड पर बस चालक ने वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी दौरान बस और वैन की आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोयंबटूर के पोलाची के पास बुधवार सुबह एक बस और पिकअप वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
तमिलनाडु पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक बस गोपालपुरम से पोलाची की ओर जा रही थी। पोलाची-पलक्कड़ मेन रोड पर बस चालक ने वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी दौरान बस और वैन की आपस में भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। हादसे में वैन सवार किट्टूसामी और नटराज की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल हुए ज्यादातर लोग बस में सवार थे। घायल हुए दस लोगों को पोलाची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज आउट पेशेंट के रूप में किया गया था।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोयंबटूर के जिला कलेक्टर जीएस समीरन ने सरकारी अस्पतालों का दौरा किया और घायलों की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।