फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two dead and over 130 injured during Rath Yatra in Odisha news and updates

Odisha: पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुए दो अलग-अलग हादसे, दो की मौत और 130 से अधिक घायल

Mon, 08 Jul 2024 02:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 08 Jul 2024 02:28 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही भगवान बलभद्र का रथ थोड़ा आगे बढ़ा, वैसे ही सुरक्षा घेरे के बाहर अचानक भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ने के चलते कई लोग नीचे गिर गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Two dead and over 130 injured during Rath Yatra in Odisha news and updates
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : ani

विस्तार

ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान रविवार को रथ खींचते समय दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 130 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का पुरी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


सीएम ने किया था मुआवजा का एलान
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही पीड़ितों के परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घायल श्रद्धालुओं के लिए सभी चिकित्सा सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


यह है मामला
एक अधिकारी के मुताबिक, जैसे ही भगवान बलभद्र का रथ थोड़ा आगे बढ़ा, वैसे ही सुरक्षा घेरे के बाहर अचानक भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ने के चलते कई लोग नीचे गिर गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई है। पुलिस ने बुजुर्ग को नीचे गिरा देख तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एंबुलेंस में भी उसे पीसीआर दिया गया। डॉक्टरों ने भी बुजुर्ग को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस में काम करने वाले स्वयंसेवक के मुताबिक, मृतक के मोबाइल पर आए कॉल से पता चला है कि वह बलांगीर जिले का रहने वाला था। प्रशासन ने उसकी पहचान सेंटाला निवासी ललित बागर्ती के रूप में की है।

कुकुजंघा गांव के शख्स की मौत
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में रविवार को झारसुगुडा जिले में रथ यात्रा के दौरान रथ के पहियों के नीचे आने से एक श्रद्धालु की कथित तौर पर मौत हो गई। जिले के कुकुजंघा गांव में जगन्नाथ मंदिर का रथ खींचने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 45 साल के श्याम सुंदर किशन के रूप में हुई।

रथ खींचते समय वह गलती से नीचे गिर गया और रथ के पहिए उनके ऊपर से गुजर गए। आनन-फानन में किशन को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

40 लोग अभी भी अस्पताल में
पुरी जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों समेत 130 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आधे घायलों को उसी दिन इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कम से कम 40 लोगों का इलाज चल रहा है।

पुरी में 600 से अधिक लोग अस्पतालों और चिकित्सा शिविरों में पहुंचे। स्वास्थ्य सेवा निदेशक बिजय महापात्र ने कहा कि केवल 130 से अधिक लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान अस्पताल में इतने मरीजों का भर्ती होना सामान्य है। घायलों में से किसी की हालत बहुत गंभीर नहीं है। 

इस वजह से बीमार हुए लोग
रविवार रात अस्पताल का दौरा करने के बाद राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, 'भगदड़, शरीर में पानी की कमी, पेचिश और अन्य कारणों की वजह से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल होने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई।'


उन्होंने बताया कि रविवार को पुरी में गर्म और उमस भरा मौसम होने के कारण कई लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ा। 

आज फिर शुरू हुई रथ यात्रा
इस बीच, भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों- देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के रथों को खींचने का काम सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे फिर से शुरू हो गया। हरिबोल और जय जगन्नाथ के मंत्रोच्चार, घड़ियाल, शंख और झांझ की आवाजों के बीच तीन पवित्र देवताओं के रथों को सोमवार को ग्रांड रोड पर रात में रुकने के बाद श्री गुंडिचा मंदिर में उनके गंतव्य की ओर ले जाया गया। 

इस साल पुरी में रथ यात्रा 53 साल बाद दो दिनों तक मनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed