फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two day Gujarat BJP brainstorming session begins in Ahmedabad Amit Shah and CM Bhupendra Patel also attended meeting

Gujarat BJP: गुजरात भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर की शुरुआत, गृह मंत्री शाह और सीएम भूपेंद्र पटेल भी रहे मौजूद

Sun, 15 May 2022 09:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 15 May 2022 09:46 PM IST
सार

पिछले 27 साल से गुजरात की सत्ता में आसीन भाजपा ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति तैयार करने के लिए दो दिन के चिंतन शिविर शुरू किया है।

विज्ञापन
two day Gujarat BJP brainstorming session begins in Ahmedabad Amit Shah and CM Bhupendra Patel also attended meeting
BJP - फोटो : File

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के दो दिवसीय चिंतन शिविर की शुरुआत रविवार को हुई। अहमदाबाद के बाहरी इलाके में स्थित एक गोल्फ रिजॉर्ट में आयोजित हो रहे इस शिविर में पार्टी नेताओं ने इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की। 

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, संयुक्त प्रभारी सुधीर गुप्ता, राज्य पार्टी प्रमुख सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल समेत कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन


गुजरात में भाजपा पिछले 27 साल से सत्ता में है। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल करने के लिए इसका मुकाबला पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और प्रदेश में अपनी पारी की शुरुआत कर रही दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) से मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीटों पर विजय हासिल करने की रणनीति पर होगी चर्चा
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पार्टी अधिकारियों ने बताया कि बैठक में भूपेंद्र पटेल सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर प्रस्तुतियां भी दी गईं। दो दिवसीय शिविर में राज्य की सभी 182 सीटों पर जीत दर्ज करने के तरीकों पर चर्चा होगी।


राहुल गांधी कर चुके हैं कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत
इस शिविर के आयोजन से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दहोद से अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। भाजपा का यहां आप से भी कड़ी चुनौती मिल सकती है जिसने जनता के सामने दावा किया है कि वह भाजपा के मुकाबले बेहतर सरकार प्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed