फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two dalit men killed over land dispute in surendranagar Gujarat big news in hindi

Big News: गुजरात के सुरेंद्रनगर में दो दलितों की हत्या, आरोपियों पर केस दर्ज; अब तक पांच गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 06:10 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, सुरेंद्रनगर (गुजरात)
एजेंसी, सुरेंद्रनगर (गुजरात) Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 14 Jul 2023 06:10 AM IST
विज्ञापन
Two dalit men killed over land dispute in surendranagar Gujarat big news in hindi
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो दलित भाइयों की हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक की तलाश अब भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, यहां चूड़ा तालुका के समाधियाला गांव में भीड़ ने बुधवार की शाम को आल्जी परमार (60) और उनके भाई मनोज परमार (54) को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था।

विज्ञापन


सुरेंद्रनगर के पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने बताया कि एफआईआर में उल्लिखित छह ज्ञात आरोपियों में से पांच को गुरुवार को रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुख्य आरोपी अमराभाई खचार, घुघा खचार, मंगलू खचार, भीखू खचार और भानभाई खचार के रूप में की।
विज्ञापन


इससे पहले नाराज परिजनों ने दोनों शव लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने पुलिस के सामने कई मांगें रखी थीं। इनमें अहमदाबाद में उनके घर पर सुरक्षा, समाधियाला में भूखंड और सुरेंद्रनगर में अदालती सुनवाई की मांग शामिल थी। जब पुलिस ने उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन दिया, तब वे दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, बुधवार शाम को शिकायतकर्ता और अहमदाबाद निवासी पारुलबेन परमार (60) और उनके परिजन अपनी पुश्तैनी जमीन पर बुआई शुरू करने के लिए चूड़ा के समाधियाला पहुंचे थे। लौटते समय भीड़ ने उन पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। भीड़ में मुख्य आरोपी अमराभाई खचार, उनके भाई और बेटे कथित तौर पर शामिल थे। आरोपियों का दावा है कि जमीन उनकी है। दोनों भाइयों की बुधवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं और एक ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाघ के हमले में दो की मौत, इस साल 12 ने गंवाई जान

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पिछले दो दिनों में बाघ के हमलों में दो लोगों की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस साल बाघ के हमलों में अब तक 12 की जान जा चुकी है। तडोबा अंधारी उद्यान चंद्रपुर में स्थित है। बाघ के हमले में बुधवार को महिला की मौत हो गई, जबकि मंगलवार को एक किसान ने जान गंवा दी।

गणित ओलंपियाड में भारत का 9वां स्थान, 2 स्वर्ण भी

जापान के चिबा में आयोजित 64वें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवें स्थान पर रहा और प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक विजेता अतुल शतावर्त नादिग और अर्जुन गुप्ता रहे। रजत पदक विजेता आनंद भादुड़ी और सिद्धार्थ चोपड़ा रहे और कांस्य पदक विजेता आदित्य मंगुडी वेंकट गणेश और अर्चित मानस थे। भारत का नौवें स्थान पर रहना भी उसके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। मालूम हो कि इससे पहले 1998 और 2001 में भी भारत बेहतर प्रदर्शन कर चुका है। प्रतिभागियों के परिजन कार्यक्रम स्थल पर भावुक हो उठे।

बच्चा कभी अवैध नहीं भले ही वैवाहिक रिश्तों से बाहर जन्मा हो

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि बच्चा कभी अवैध नहीं होता, भले ही वह शादी के रिश्ते से बाहर ही क्यों न जन्मा हो। यौनकर्मियों के बच्चों को सम्मान और बाकी बच्चों को समान दर्जा देने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने यह बात कही। रेखा शर्मा यौनकर्मियों के बच्चों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में आयोग की सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। इसमें बच्चों के अधिकारों को लेकर मौजूदा कानूनों, समानता के अधिकार में आ रही परेशानियों, विधिक सेवाओं तक उनकी पहुंच को लेकर चर्चा की गई।

ठाणे में दो महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल हो गए

ठाणे में शुक्रवार को फ्लैट की छत का एक हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसकी चार बेटियां घायल हो गईं, जबकि जिले में एक अलग घटना में कंक्रीट का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

म्यांमार के नागरिक को 10 साल की सश्रम कारावास की सजा

मिजोरम के लुंगलेई जिले की एक विशेष अदालत ने 26 वर्षीय म्यांमार नागरिक को हेरोइन की तस्करी के लिए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष अदालत (एनडीपीएस अधिनियम) के न्यायाधीश एफ रोहलूपुइया ने म्यांमार के लीसेन गांव के निवासी दोषी बाविनुंगचुंग पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। बाविनुंगचुंग को फरवरी 2021 में भारत-म्यांमार सीमा पर हनाथियाल जिले में तियाउ नदी के पास 762 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सौतेली बेटियों का यौन शोषण करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के एलुरु में एक 42 वर्षीय सौतेले पिता को अपनी सौतेली बेटी को गर्भवती करने और उसकी छोटी बहन का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गर्भवती लड़की की उम्र 17 साल और उसकी बहन की उम्र 16 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed