Maharashtra: ताज होटल के बाहर खड़ी मिलीं एक ही नंबर की दो कार, पुलिस ने की जांच, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि एक कार चालक ने शिकायत की थी कि उसने ताज होटल के बाहर अपनी ही कार के नंबर जैसी दूसरी कार देखी। उसकी शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के ताज होटल के बाहर सोमवार को एक ही नंबर की दो कार खड़ी नजर आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों कारों की जांच की। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एक कार चालक ने शिकायत की थी कि उसने ताज होटल के बाहर अपनी ही कार के नंबर जैसी दूसरी कार देखी। शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। मामले की जांच की जा रही है।
Maharashtra | Mumbai Police registered an FIR after a driver reported that he saw a car with the same number as his car near Mumbai's Taj Mahal Hotel: Mumbai Police
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 6, 2025
पुलिस ने बताया कि दोनों कारों को कोलाबा पुलिस स्टेशन लाया गया है। जांच की जा रही है कि एक ही नंबर वाली कार ताज होटल के सामने कैसे पहुंची। कार किसकी है इसकी जांच की जा रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक ताज होटल के सामने दो कार खड़ी हैं। दोनों कारों का नंबर MH01EE2388 है। बताया जाता है कि एक कार चालक ने चालान से बचने के लिए कार का नंबर बदल दिया था। जब असली कार चालक ने अपने ही नंबर की दूसरी कार देखी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
26/11 के बाद से संवेदनशील है ताज होटल
26 नवंबर 2008 को ताज होटल में आतंकी हमले के बाद से काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां एक ही नंबर की दो कार मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 26 नवंबर को आतंकियों ने मुंबई में ताज होटल समेत कई इलाकों में हमला किया था। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे। खासतौर से ताज होटल की इमारत से निकलता धुंआ तो बाद में हमलों की पहचान बन गया।