{"_id":"5bd11347bdec2269717a1ef3","slug":"two-businessmen-arrested-who-established-first-bitcoin-atm-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरू में देश का पहला बिटकॉइन एटीएम लगाने वाले दो कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बेंगलुरू में देश का पहला बिटकॉइन एटीएम लगाने वाले दो कारोबारी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Updated Thu, 25 Oct 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बिटकॉइन का पहला एटीएम लगाने वाले दोनों कारोबारियों को पुलिस ने बेंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया। प्रतिबंधित क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज में लिप्त कंपनी यूनिकॉइन के सह-संस्थापकों ने आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां के एक मॉल में बिटकॉइन एटीएम लगवाया लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कंपनी के सह-संस्थापक 37 वर्षीय हरीश बी. वी. को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दूसरे संस्थापक सार्थक वी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, क्रिप्टो करेंसी का एक डिवाइस और 1.79 लाख रुपये बरामद किए गए। दोनों तमाकुरू के निवासी हैं और वर्चुअल करेंसी का कारोबारी चलाने के लिए उन्होंने यूनिकॉइन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी खोली थी।
विज्ञापन