फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   two buses collide in Kerala Kollam many injured

Kerala News: कोल्लम में दो बसों की टक्कर में 57 घायल, 15 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Tue, 31 May 2022 12:38 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोल्लम (केरल)
पीटीआई, कोल्लम (केरल) Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 31 May 2022 12:38 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए 42 लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, तिरुवनंतपुरम में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल हुए 15 लोगों का इलाज कडक्कल के एक अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
two buses collide in Kerala Kollam many injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के कोल्लम जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक पर्यटक बस की केएसआरटीसी की बस से टक्कर हो गई। इसमें कम से कम 57 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोल्लम ग्रामीण क्षेत्र के चितारा थाना क्षेत्र के कुलथुप्पुझा-मदाथरा मार्ग पर शाम करीब 7.45 बजे हुई।

विज्ञापन


राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए 42 लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, तिरुवनंतपुरम में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल हुए 15 लोगों का इलाज कडक्कल के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है। आगे, मंत्री ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों को घायलों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों की सहायता के लिए मेडिकल कॉलेज में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed