{"_id":"58e0720a4f1c1b3f0663e4c6","slug":"two-british-nationals-of-indian-origin-were-arrested-for-allegedly-harassing-air-hostess","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की फ्लाइट में एयर होस्टेस से दुर्व्यवहार, दो ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया की फ्लाइट में एयर होस्टेस से दुर्व्यवहार, दो ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के दो ब्रिटिश नागरिकों द्वारा शराब के नशे में एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। यह घटना 29 मार्च को लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों रियल एस्टेट एजेंट हैं। हालांकि बाद में दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
एयर इंडिया द्वारा जारी बयान में इस घटना की निंदा की गई है। सरकारी विमान कंपनी ने कहा कि वह अपनी तरफ से भी मामले की जांच करेंगे। डीसीपी एयरपोर्ट संजय भाटिया ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान जसपाल सिंह (35) और चरनदीप खेड़ा (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों जयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने लंदन से दिल्ली आ रहे थे। दोनों का सांस लेने वाला परीक्षण किया गया, इसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, फ्लाइट के दौरान आरोपियों ने एयर होस्टेस से उनके लिए खाना लाने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ देर होने से दोनों चिढ़ गए और एयर होस्टेस पर भद्दी टिप्पणियां करने लगे। विमान के दिल्ली में उतरने पर चालक दल के सदस्यों ने सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जानकारी दी। इस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।