{"_id":"639c3ed8937c4b638d468680","slug":"two-boys-died-after-falling-from-train-in-thrissur-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: ट्रेन से गिरकर दो लड़कों की दर्दनाक मौत, स्टॉप नहीं होने के कारण चलती गाड़ी से कूद गए थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: ट्रेन से गिरकर दो लड़कों की दर्दनाक मौत, स्टॉप नहीं होने के कारण चलती गाड़ी से कूद गए थे
Fri, 16 Dec 2022 03:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 16 Dec 2022 03:18 PM IST
सार
कोराट्टी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृत लड़के एर्नाकुलम से लौट रहे थे। वे जिस ट्रेन से कूदे उसकी अभी पहचान बाकी है। दोनों की मौत का पता तब चला जब स्टेशन से गुजर रही एक अन्य ट्रेन के चालक ने शवों को पड़ा देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के त्रिशूर जिले के कोराट्टी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के ट्रेन से गिरकर दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। 17 साल के ये लड़के चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे थे। जिस ट्रेन से वे कूदे वह इस स्टेशन पर नहीं रुकती है।
विज्ञापन
कोराट्टी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृत लड़के एर्नाकुलम से लौट रहे थे। वे जिस ट्रेन से कूदे उसकी अभी पहचान बाकी है। दोनों की मौत का पता तब चला जब स्टेशन से गुजर रही एक अन्य ट्रेन के चालक ने शवों को पड़ा देखा। इसके बाद चालक ने चालकुडी के स्टेशन मास्टर को सूचित किया।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। आरंभिक रूप से मौत की वजह सिर में चोट आना है। ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने से दोनों उतरने के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटनावश मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। दोनों लड़के कोट्टापुरम इलाके के रहने वाले थे। वे एर्नाकुलम आते-जाते रहते थे। वे ड्रग्स भी लेते थे।