फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two blasts inside Assam Rifles Transit Camp in Imphal West Manipur many security personnel injured

इंफाल में असम राइफल्स के ट्रांसिट कैंप पर हमला, 11 जवान घायल

Tue, 06 Feb 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Updated Tue, 06 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Two blasts inside Assam Rifles Transit Camp in Imphal West Manipur many security personnel injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मणिपुर के इंफाल में असम राइफल्स ट्रांसिट कैंप में दो धमाके हुए हैं जिसमें 11 सुरक्षा जवानों के घायल होने की खबर है। उग्रवादियों ने पश्चिमी इंफाल में खुमान लंपक मुख्य स्टेडियम के नजदीक धमाकों को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 


पिछले साल नवंबर के महीने में मणिपुर की राजधानी इंफाल से 64 किमी दूर चंदेल शहर में आईईडी ब्लास्ट में असम राइफल्स के दो जवान शहीद और छह घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ दिनों बाद दिसंबर के महीने में नागालैंड में असम राइफल्स ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित ‘सैनिक सम्मेलन’ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि, 'पूर्वोत्तर में उग्रवाद की समस्या करीब 75-80 फीसदी खत्म हो गई है।'


गृहमंत्री ने देश के सबसे पुराना अर्धसैनिक बल असल राइफल्स की सराहना करते हुए कहा था कि, 'एक तरफ वह 1642 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार खुली सीमा की चौकसी का काम करता है तो दूसरी तरफ उग्रवाद विरोधी अभियानों में भी अहम भूमिका निभाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed