फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two arrested in case of cutting railway signal cable, contractor escaped

रेलवे सिग्नल केबल काटने के आरोप में दो गिरफ्तार, ठेकेदार फरार

Fri, 22 Jul 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in case of cutting railway signal cable, contractor escaped
रेलवे - फोटो : Getty

रेलवे सिग्नल फेल होने की वजह से 74 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निजी मोबाइल कंपनी की ओएफसी डाले जाने के दौरान रेलवे सिग्नल केबल कटने के कारण छह घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा था।

विज्ञापन


रेलवे सिग्नल की केबल ओएफसी डाले जाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान कट गई थी। घटना के बाद आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले में आरपीएफ  द्वारा दो मजदूरों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।  प्रकरण में मुख्य आरोपी ठेकेदार अभी फरार है। शुक्रवार 15 जुलाई की मध्यरात्रि में सिविल लाइंस थाने के निकट एयरटेल कंपनी द्वारा 4जी ओएफसी डाले जाने के लिए खुदाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन


इसके लिए कंपनी ने एक ठेकेदार को ठेका दे दिया था। खुदाई के दौरान ज्वालानगर क्रासिंग के निकट ही रेलवे सिग्नल की केबल कट गई। जिससे रेलवे सिग्नल फेल हो गए। सिग्नल फेल होने से छह घंटे रेल यातायात बाधित रहा था। सिग्नल फेल होने के बाद डीआरएम भी मौका मुआयना करने पहुंचे थे। घटना में आरपीएफ द्वारा अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिछा रहे थे एयरटेल का 4जी केबल

Two arrested in case of cutting railway signal cable, contractor escaped
रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला

विवेचना के दौरान एटा जिले के  सुभाषनगर थाना निवासी प्रवीण और बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र निवासी आबिद को गिरफ्तार किया। आरपीएफ के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मजदूर थे और शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक ठेकेदार के लिए खुदाई का काम कर रहे थे।

उन्हें खुदाई का काम सरकारी बताया गया था। मजदूरों से पूछताछ के आधार पर आरपीएफ ने ठेकेदार को भी आरोपी बना लिया है। ठेकेदार की गिरफ्तारी को आरपीएफ द्वारा दबिश दी गई लेकिन, वह फरार हो गया है। 

प्रारंभिक  विवेचना में एयरटेल कंपनी द्वारा 4 जी ओएफसी डलवाने के लिए खुदाई के दौरान सिग्नल केबल कटने की बात सामने आई है। मामले में दो मजदूरों को गिरफ्तार  कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया है। मुख्य आरोपी ठेकेदार के खिलाफ दबिश दी गई लेकिन, वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी को गैर जमानती वारंट जारी  कराने की कोशिश की जा रही है। 
--पीएस बिस्ट, आरपीएफ निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed