फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Twitter was summoned to make social media accountable

सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने को लेकर ट्विटर तलब

Tue, 05 Feb 2019 10:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 05 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Twitter was summoned to make social media accountable

सोशल मीडिया और ऑनलाइन न्यूज प्लेटफार्म को जवाबदेह बनाने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी पर गठित संसद की स्थायी समिति ने 7 फरवरी को ट्विटर के वरिष्ठ प्रतिनिधि को पेश होने का निर्देश दिया है। समिति डाटा सुरक्षा, निजता के अधिकार समेत विभिन्न विषयों पर विचार कर रही है। समिति ने कहा था कि सोशल मीडिया वेबसाइटों पर भारतीय यूजर्स को सहमति की शर्तों को मानने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। 

विज्ञापन


स्थायी समिति ने कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी मामले के बाद से सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से भी इनपुट लिए हैं। इसमें फर्जी खबरों पर रोक लगाने और मॉब लिंचिंग रोकने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि समिति सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सीधे तौर पर चर्चा कर इस मामले में सरकार से अहम सिफारिशें करेगी, जिसके मद्देनजर 7 फरवरी को ट्विटर के वरिष्ठ प्रतिनिधि को पेश होने को कहा गया है।  
विज्ञापन


दूसरी ओर सरकार द्वारा डाटा संरक्षण के मसौदे पर अंतिम दौर का विचार-विमर्श कर रही है। यह कानून आने पर देश में चल रहे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को अहम बदलाव करने होंगे, जिसमें नागरिकों का डाटा भारत में एकत्र किए जाने समेत अन्य प्रावधान शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के अधिकारी भी तलब 

स्थायी समिति ने बृहस्पतिवार को आईटी मंत्रालय के अधिकारियों को भी तलब किया है। ऐसे में सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर भी चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि सरकार ने व्हाट्सएप से इनक्रिप्शन को लेकर भी निर्देश जारी किया था। मैसेंजर प्लेटफार्म का कहना था कि वह दो लोगों के बीच सुरक्षित संदेश में कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed