{"_id":"608725ba8ebc3ec19c51bada","slug":"twitter-suspends-fake-account-of-cji-nv-ramana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट को ट्विटर ने निलंबित किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई : प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट को ट्विटर ने निलंबित किया
Tue, 27 Apr 2021 02:12 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:12 AM IST
सार
- न्यायमूर्ति रमण किसी भी सोशल मीडिया मंच पर सक्रिय नहीं हैं, ऐसे में रजिस्ट्री ने दिल्ली पुलिस से इस मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्विटर इंडिया ने देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण के नाम से ट्विटर पर बनाए गए फर्जी अकाउंट को निलंबित कर दिया। न्यायमूर्ति रमण किसी भी सोशल मीडिया मंच पर सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने मुताबिक कि न्यायालय की रजिस्ट्री को प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण के नाम और पद के साथ ट्विटर पर बनाए गए फर्जी अकाउंट का पता चला था।
उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ट्विटर ने सोमवार को इस अकांउट को निलंबित कर दिया।
एक सूत्र ने कहा कि न्यायमूर्ति रमण किसी भी सोशल मीडिया मंच पर सक्रिय नहीं हैं, ऐसे में रजिस्ट्री ने दिल्ली पुलिस से इस मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन