फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra lockdown people confused asked questions to CM Uddhav Thackeray on twitter

महाराष्ट्र में कोरोना: प्रतिबंधों पर जनता कन्फ्यूज, उद्धव से ट्विटर पर पूछा- कहना क्या चाहते हो?

Wed, 14 Apr 2021 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 14 Apr 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
maharashtra lockdown people confused asked questions to CM Uddhav Thackeray on twitter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से बुरी तरह जूझ रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार की रात संबोधन में पूरे राज्य में धारा 144 लगाने का फैसला सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य सख्त प्रतिबंध भी लागू किए। हालांकि, उन्होंने इसे लॉकडाउन का नाम देने से इनकार कर दिया। वहीं, बेहद सख्त प्रतिबंधों को लॉकडाउन न कहने पर सोशल मीडिया पर खूब मीम शेयर किए गए।

विज्ञापन


एक ट्विटर यूजर ने फिल्म थ्री ईडियट्स के प्रसिद्ध डायलॉग 'अरे भई कहना क्या चाहते हो' के मीम से उद्धव ठाकरे से सवाल किया तो एक यूजर ने सीधे-सीधे जवाब मांग लिया कि लॉकडाउन है या नहीं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पूरे लॉकडाउन की जगह धारा 144 लागू कर रहे हैं। इसके साथ ही उसने एक मीम डाला जिसपर लिखा था, 'दोनों अलग-अलग होते हैं क्या?'

विज्ञापन

देखिए किस तरह ट्विटर पर ली गई चुटकी



 

 
 
 
 

 

उद्धव ठाकरे सरकार के अहम फैसले

  • बुधवार से पूरे राज्य में धारा 144 लागू होगी, आने-जाने पर पाबंदी
  • बुधवार रात आठ बजे से होगी 'ब्रेक द चेन' मुहिम की शुरुआत
  • प्रदेश में मीडियाकर्मियों को रहेगी आने-जाने की अनुमति
  • लोकल ट्रेन और बस सेवा केवल आवश्यक सेवाओं के लिए होगी
  • बैंकिंग और ई-कॉमर्स सेवाएं जारी रहेंगी, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे
  • आर्थिक मदद के लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का पैकेज
  • 12 लाख मजदूरों को 1500 रुपये की आर्थित सहायता दी जाएगी
  • राज्य के रिक्शा चालकों को 1500 रुपये नकद सहायता मिलेगी
  • आदिवासियों को 2000 रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला
  • प्रदेश के पंजीकृत फेरीवालों को भी आर्थित मदद देगी सरकार
  • शिव भोजन थाली के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा

सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, खेल परिसर बंद रहेंगे। फिल्मों, सीरियलों और विज्ञापनों की शूटिंग पर भी रोक रहेगी। सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर भी 14 अप्रैल की शाम सात बजे से एक मई तक बंद रहेंगे। ई-कॉमर्स सेवा को केवल जरूरी सामान और सेवाओं की डिलीवरी करने की अनुमति होगी। किसी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। अगले एक महीने के लिए सभी गरीबों और जरूरतमंदों को तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल वितरित किया जाएगा। नए प्रतिबंध 15 दिन तक लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed