{"_id":"5a5b0dd44f1c1ba53f8b4cb3","slug":"twitter-account-of-indian-ambassador-to-un-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैक हुआ यूएन में भारत के स्थायी दूत सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैक हुआ यूएन में भारत के स्थायी दूत सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैकिंग समस्या समय के साथ बढ़ती चली जा रही है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट पर पाकिस्तान के झंडे और वहां के राष्ट्रपति ममनून हुसैन की तस्वीर पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
रविवार की सुबह-सुबह हुए इस पोस्ट के साथ अकबरुद्दीन के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से 'ब्लू टिक' भी गायब हो गया। हैकरों ने इसके साथ ही उनके अकाउंट पर तुर्की भाषा में कुछ ट्विटर संदेश भी लिखा। हालांकि बाद में ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया, इसके साथ ही पोस्ट भी हटा दी गई।
विज्ञापन
कयास लगाए जा रहे हैं कि ये हरकत किसी पाकिस्तानी संगठन की है। जाहिर है, साइबर क्राइम पाकिस्तान में आतंकवादियों के लिए कोई नई रणनीति नहीं है और उनके निशाने पर सरकारी अधिकारी मुख्य अक्सर रहते हैं।
विज्ञापन
संसद में गृह मंत्रालय ने बताया है कि 2016 में देश में कुल 199 सरकारी वेबसाइटें हैक की गयीं। 2013 से लेकर 2016 के बीच अब तक देश में 700 से अधिक सरकारी वेबसाइटों की हैंकिंग हो चुकी है। हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आर्मी चीफ बिपिन रावत भी साइबर हमले को लेकर अगाह कर चुके है।