{"_id":"5c15949bbdec2257060450ac","slug":"twenty-three-sikh-pilgrims-passport-missing-from-high-commission-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक उच्चायोग से 23 सिख श्रद्धालुओं के पासपोर्ट गायब, एजेंट के माध्यम से वीजा के लिए आवेदन किया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक उच्चायोग से 23 सिख श्रद्धालुओं के पासपोर्ट गायब, एजेंट के माध्यम से वीजा के लिए आवेदन किया था
Sun, 16 Dec 2018 05:26 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
kartarpur
पाकिस्तान के करतारपुर सहित अन्य गुरुद्वारों का दर्शन करने के इच्छुक 23 सिख श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाक उच्चयोग से गायब हो गए हैं। श्रद्धालुओं ने इसे लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुनानक की 549वीं जयंती को लेकर पाकिस्तान ने करीब 2800 सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया था।
जानकारी के मुताबिक, इनमें से 23 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट के पास पाकिस्तान उच्चायोग से गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन श्रद्धालुओं ने एक एजेंट के जरिए वीजा के लिए आवेदन किया था। इन लोगों को एजेंट के द्वारा ही यह जानकारी मिली कि पाक उच्चायोग ने इनके पासपोर्ट उपलब्ध न होने की जानकारी दी है। जब इन श्रद्धालुओं को पासपोर्ट के गुम होने की जानकारी मिली तो इन सभी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह मामला विदेश मंत्रालय की जानकारी में भी आ चुका है। जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय इस मसले को पाक उच्चायोग के पास ले जाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही मंत्रालय इन पासपोर्ट को रद्द करने पर भी विचार कर रहा है। वहीं पाक उच्चायोग का कहना है कि भारतीय नागरिकों के पासपोर्ट गुम होने में उसके किसी भी अधिकारी की कोई भूमिका नहीं है।