{"_id":"5d36b30a8ebc3e6cb370d32d","slug":"twenty-one-kendriya-vidyalaya-buildings-found-unsafe-in-audit-says-hrd-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने कहा, 21 केंद्रीय विद्यालयों की इमारतें ऑडिट में असुरक्षित पाई गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने कहा, 21 केंद्रीय विद्यालयों की इमारतें ऑडिट में असुरक्षित पाई गईं
Tue, 23 Jul 2019 12:41 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस से अधिक केंद्रीय विद्यालय की इमारतें ऑडिट में पूरी तरह या आशिंक रूप से असुरक्षित पाई गई हैं। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इससे मंत्रालय को निर्देश जारी करने के लिए सुझाव मिलता है कि अब इन इमारतों में स्कूलों को और नहीं चलाया जा सकता। दशकों पुरानी ये इमारतें सबसे अधिक महाराष्ट्र (8) में हैं। इसके अलावा असम में तीन हैं। महाराष्ट्र में इन आठ इमारतों में से तीन को 1960 के दशक में बनाया गया था।
विज्ञापन
ऐसी दो इमारतें उत्तर प्रदेश, दो गुजरात और एक-एक त्रिपुरा, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और सिक्किम में हैं। ये ऑडिट केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के माध्यम से दस साल से अधिक पुरानी इमारतों पर किया था।
विज्ञापन
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है, "ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 21 केंद्रीय विद्यालयों की इमारतें असुरक्षित पाई गई हैं। उनमें से 18 आंशिक रूप से असुरक्षित हैं, जबकि तीन पूरी तरह से असुरक्षित हैं।" तीन इमारतें गुजरात और महाराष्ट्र में पूरी तरह से असुरक्षित पाई गई हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, "एक गुजरात और तीन महाराष्ट्र सहित चार केंद्रीय विद्यालयों में असुरक्षित स्कूल भवनों के प्रतिस्थापन के काम को मंजूरी दे दी गई है।" बाकी की 17 इमारतों में, मरम्मत या प्रतिस्थापन का काम निर्माण एजेंसियों से अनुमान प्राप्त करने और धन की उपलब्धता पर लिया जा सकता है। उन्होंने कहा, "हालांकि, असुरक्षित भवनों में स्कूल नहीं चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।"