फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK Tamil Nadu Election Campaign from Tiruchirappalli Actor-politician Vijay meeting know all updates

Tamil Nadu: 'यही बदलाव की जमीन हा', विजय ने तिरुचिरापल्ली से फूंका चुनावी बिगुल; मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sat, 13 Sep 2025 12:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 13 Sep 2025 12:02 PM IST
सार

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत तिरुचिरापल्ली से की। उन्होंने मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया और कहा कि तिरुचिरापल्ली से शुरुआत बदलाव का संकेत है। विजय ने पूर्व मुख्यमंत्रियों अन्नादुरई और एमजीआर की ऐतिहासिक शुरुआतों का जिक्र करते हुए तिरुचिरापल्ली को परिवर्तन की भूमि बताया।

विज्ञापन
TVK Tamil Nadu Election Campaign from Tiruchirappalli Actor-politician Vijay meeting know all updates
तिरुचिरापल्ली पहुंचे टीवीके प्रमुख विजय कुमार। - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु में अगल साल विधानसभा का चुनाव होना है। इसके लिए राज्यभर की राजनीति में गर्माहट तेज होती दिख रही है। इसी तैयारियों के बीच टीवीके (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपने पहले राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत तिरुचिरापल्ली जिले से की। जहां उन्हें सैकड़ों लोगों का साथ मिला। इस दौरन उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में लोग युद्ध से पहले भगवान की पूजा करते थे, वैसे ही मैंने भी चुनावी यात्रा शुरू करने से पहले मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

उन्होंने तिरुचिरापल्ली जिसे की ऐतिहासिक अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि अगर आप किसी चीज की शुरुआत तिरुचिरापल्ली से करते हैं, तो वह एक बदलाव की शुरुआत बन जाती है। इसके साथ ही विजय ने याद दिलाया कि कैसे 1936 में पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई ने तिरुचिरापल्ली से अपना पहला चुनाव लड़ा था और एमजीआर ने यहीं अपना पहला राजनीतिक सम्मेलन किया था। विजय ने कहा कि तिरुचिरापल्ली हमेशा से बदलाव की जमीन रही है और अब उनकी राजनीतिक यात्रा भी यहीं से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


'मैं आ रहा हूं' राज्यव्यापी अभियान शुरू
बता दें कि विजय शनिवार को 'मैं आ रहा हूं' राज्यव्यापी अभियान शुरू करने के लिए तिरुचिरापल्ली पहुंचे। जैसे ही विजय चेन्नई से चार्टर्ड विमान से हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उत्साही टीवीके कार्यकर्ताओं ने परिसर में कई स्थानों पर लगे बैरिकेड्स को हटा दिया। प्रचार वाहन में सवार होने के बाद विजय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराए। समर्थक और पदाधिकारी दोपहिया वाहनों और कारों में भी एकत्र हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष प्रचार वाहन किया गया तैयार
टीवीके ने अपने प्रचार अभियान को लेकर विशेष प्रचार वाहन तैयार किया है। प्रचार बस पर सीएन अन्नादुरई और एमजी रामचंद्रन सहित प्रतिष्ठित नेताओं की तस्वीरें लगी हैं। इसमें "मैं आ रहा हूं" का नारा भी लिखा गया है। वहीं पार्टी ने अपने अभियान का नया लोगो जारी किया है। इसमें विजय का फोटो है और लिखा है कि उंगा विजय ना वरेन, वागै सुदुम वरलारु थिरुमुकिराथु (आपका विजय, मैं आ रहा हूं; जीत का इतिहास लौटता है)। लोगो की थीम विजय के इस दावे को मजबूत करती है कि उनकी पार्टी 1967 और 1977 के इतिहास को दोहराएगी, जब तमिलनाडु में मौजूदा सरकारों को सत्ता से हटा दिया गया था। लोगो में विजय अपनी बाहें फैलाकर सभी लोगों को गले लगाने का संकेत दे रहे हैं।


विजय का पहला राजनीतिक दौरा
पार्टी बनने के बाद अभिनेता विजय का राज्य का यह पहला राजनीतिक दौरा है। वे तिरुचिरापल्ली और आस-पास के अरियालुर और परम्बलूर जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे। विजय ने कहा कि मैं आ रहा हूं राज्यव्यापी दौरा लोगों से मिलने और उनके बीच खड़े होने के लिए है। मैंने द्रविड़ नेता अन्नादुरई के "मक्कलदम सेल (लोगों के पास जाओ)" के आदेश का पालन किया है। अभियान के दौरान विजय राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टियों डीएमके और भाजपा पर अपना हमला तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed