फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK cracks down on rowdy activists, CM Vijay calls House the heart and mind of democracy

Tamil Nadu: उपद्रवी कार्यकर्ताओं पर टीवीके सख्त, मुख्यमंत्री विजय ने सदन को बताया लोकतंत्र का दिल और दिमाग

Tue, 12 May 2026 03:43 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 12 May 2026 03:43 PM IST
सार

टीवीके ने उपद्रवी कार्यकर्ताओं पर अपनी सख्त दिखाई है। पार्टी ने कहा कि सार्वजनिक उपद्रव करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा को लोकतंत्र का दिल और दिमाग बताया है।  

विज्ञापन
TVK cracks down on rowdy activists, CM Vijay calls House the heart and mind of democracy
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सत्तारूढ़ टीवीके ने मंगलवार को सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी के बैनर और पोस्टर लगाने पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगा दिया, जिससे लोगों को असुविधा हो या यातायात बाधित हो। इसने अपने कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश जारी करते हुए चेतावनी दी है कि सार्वजनिक उपद्रव करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सार्वजनिक कल्याण को प्राथमिकता देना
यह निर्देश पार्टी के सार्वजनिक कल्याण को प्राथमिकता देने के घोषित लक्ष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाए गए कदमों का हिस्सा है। पार्टी के महासचिव और मंत्री एन आनंद द्वारा  जारी एक बयान में कहा है कि  टीवीके नेतृत्व ने इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी सदस्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस आदेश को पार्टी अध्यक्ष की स्पष्ट स्वीकृति प्राप्त है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Suvendu Adhikari: टीएमसी के आरोपों पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का पलटवार, मनोज अग्रवाल की नियुक्ति पर दिया ये जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आज तमिलनाडु विधानसभा में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने कहा, यहां सभी समान हैं। इस सदन में एक सदस्य द्वारा प्रतिनिधित्व की जाने वाली पार्टियों के विचारों को भी उतना ही महत्व दिया जाना चाहिए जितना कि अधिक बहुमत रखने वाले तमिलगा वेट्ट्री कजगम के सदस्यों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को। अच्छे सुझावों को स्वीकार किया जाना चाहिए और अनुपयुक्त सुझावों को अस्वीकार किया जाना चाहिए।



हृदय और मस्तिष्क दोनों के रूप में कार्य करे
यह विधानसभा लोकतंत्र के हृदय और मस्तिष्क दोनों के रूप में कार्य करे। इसी दृष्टि से तमिलगा वेट्ट्री कजगम ने इस प्रतिष्ठित विधानसभा की अध्यक्षता के लिए एक महान गरिमा और ऐतिहासिक कद वाले विशिष्ट व्यक्ति का नाम प्रस्तावित किया है, और आज आप उस कुर्सी पर आसीन हैं।

यह भी पढ़ें-  NCP: एनसीपी में सब ठीक नहीं है? कार्यकारिणी सूची से दिग्गजों के नाम गायब होने से राजनीतिक उथल-पुथल


इसके साथ ही एएमएमके के संस्थापक दिनाकरन का कहना है कि टीवीके को एकतरफा समर्थन देने के कारण एएमएमके विधायक को पार्टी से निकाल दिया गया है। एआईएडीएमके नेता एग्री एसएस कृष्णमूर्ति ने कहा, 'एआईएडीएमके ने अपने सभी विधायकों को कल तमिलनाडु विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में टीवीके के खिलाफ वोट देने का निर्देश दिया है। पार्टी के निर्देश का उल्लंघन करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed