विजय के हलफनामे में खुलासा: TVK प्रमुख पर दो आपराधिक मामलों का जिक्र; चुनाव आयोग को पहले नहीं दी थी जानकारी
Vijay Election Affidavit: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले टीवीके प्रमुख विजय के हलफनामे में बड़ा खुलासा हुआ। दो लंबित आपराधिक मामलों का जिक्र सामने आया, जो पहले के दस्तावेज में गायब थे, अब चुनाव आयोग की निगाहों में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने अपने ताजा चुनावी हलफनामे में बड़ा खुलासा किया है। पहले दाखिल हलफनामे में किसी भी आपराधिक मामले का जिक्र नहीं करने वाले विजय ने अब दो लंबित एफआईआर की जानकारी दी है।
सूत्रों के अनुसार, 3 अप्रैल को नोटरी किए गए इस नए हलफनामे को 4 अप्रैल को उनके प्रतिनिधि ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पेश किया। इसमें चेन्नई और मदुरै के दो मामलों को शामिल किया गया है, जो पहले के दस्तावेज में नहीं थे।
चेन्नई और मदुरै में दर्ज दो FIR का जिक्र
नए हलफनामे के मुताबिक, पहली एफआईआर चेन्नई के K5 पेरावल्लूर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। यह मामला 30 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान कथित सार्वजनिक अव्यवस्था से जुड़ा है। विजय ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी 2 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए मिली।
ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया संघर्ष: 'UAE में संकट के बावजूद भारतीयों का पलायन नहीं', पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान पर उठाए सवाल
दूसरी एफआईआर मदुरै जिले के कूडाकोविल पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जो 21 अगस्त 2025 को पार्टी सम्मेलन के दौरान हुई एक घटना से संबंधित है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मंच के पास जाने की कोशिश में बाउंसरों ने उसे धक्का दिया, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, विजय ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक समन नहीं मिला है।
संपत्ति और आय का भी किया खुलासा
आपराधिक मामलों के अलावा, विजय ने अपनी संपत्ति और आय का भी विवरण दिया है। नए हलफनामे के अनुसार, उनकी चल संपत्ति लगभग 410.59 करोड़ रुपये है, जिसमें सोना-चांदी के आभूषण भी शामिल हैं।
वहीं, उनकी अचल संपत्ति, जिसमें नीलांकरई और सालिग्रामम जैसे इलाकों में स्थित मकान और व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं, की कुल कीमत लगभग 220.15 करोड़ रुपये बताई गई है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विजय ने अपनी कुल आय 184.53 करोड़ रुपये घोषित की है। साथ ही, करीब 3.44 करोड़ रुपये के आयकर बकाया का भी जिक्र किया गया है, जो फिलहाल अपील में है।
दो सीटों से चुनाव मैदान में विजय
टीवीके प्रमुख विजय इस बार पेराम्बुर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 30 मार्च को पेराम्बुर और 2 अप्रैल को तिरुचि ईस्ट से नामांकन दाखिल किया था। 4 अप्रैल को दाखिल नया हलफनामा पहले और दूसरे नामांकन के बीच की विसंगतियों को दूर करने के लिए पूरक दस्तावेज के रूप में पेश किया गया है, ताकि चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन किया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.