{"_id":"5878fb404f1c1b922bbaa04e","slug":"tussle-over-bjp-candidates-in-goa-polls-party-to-make-new-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: BJP उम्मीदवारों को लेकर विवाद, आ सकती है नई लिस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवा: BJP उम्मीदवारों को लेकर विवाद, आ सकती है नई लिस्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने गोवा में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार को जारी लिस्ट में पार्टी प्रवक्ता अनंत सेठ और खेल मंत्री रमेश तावाड़कर का नाम नहीं था। सूत्रों की मानें तो पार्टी के इस फैसले के बाद दोनों नेता सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पणजी पहुंचे। पार्टी ने गोवा चुनाव की कमान नितिन गडकरी को सौंपी है। इस मामले में तावाड़कर का कहना है कि उन्हें पार्टी से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। हालांकि तावाड़कर ने दोबारा लिस्ट जारी होने की बात पर कुछ भी कहने से इनकार किया।
विज्ञापन
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए प्रवीण जान्तये को पार्टी मायेम विधानसभा सीट से टिकट देना चाहती है। भाजपा के एक नेता ने इस बारे में कहा, ''मायेम सीट को लेकर विवाद ठीक नहीं है। जान्तये दो बार विधानसभा चुनाव में हार चुके है, जबकि अनंत सेठ ने दोनों ही बार चुनाव में जीत दर्ज की है।''
विज्ञापन
जान्तये के बारे में ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्हें महाराष्ट्र के एक बड़े नेता के दबाव में टिकट दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस बात की भी बहुत संभावना है कि पार्टी जल्द ही टिकटों में बदलाव कर नई लिस्ट जारी कर सकती है।
विज्ञापन