{"_id":"5877fd334f1c1b1729baba0f","slug":"turning-point-in-the-investigation-of-om-puri-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम पुरी की मौत की जांच में आया नया मोड़, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओम पुरी की मौत की जांच में आया नया मोड़, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी शुरू की जांच
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 13 Jan 2017 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता ओम पुरी की मौत के मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। ओशिवारा पुलिस के साथ-साथ अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने मामले में जिन लोगों के बयान दर्ज किए हैं क्राइम ब्रांच के अधिकारी दोबारा उन लोगों के बयान ले रहे हैं। पुलिस दोनों बयानों का मिलान कर यह पता करने की कोशिश कर रही है कि उनमें कहीं कोई अंतर तो नहीं है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने ओम पुरी की आखिरी फिल्म ‘रामभजन जिंदाबाद’ के निर्माता खालिद किदवई का बयान दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस को दिए गए उनके पिछले बयान का मिलान किया गया। दोनों बयान एक जैसे होने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई।
विज्ञापन
किदवई ने इस बात की पुष्टि की है कि बुधवार को अपराध शाखा के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया जबकि क्राइम ब्रांच की ओर से आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, ओम पुरी की मौत के मामले में पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती इसलिए गहराई से जांच पड़ताल शुरू की गई है। वहीं, पुलिस अधिकारी अब भी यह दावा कर रहे हैं कि इस मामले में अब तक कुछ संदेहास्पद नहीं मिला है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है इसके बाद मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा।