फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Tughlaq Road electoral scam connected to Congress scandal'

‘कांग्रेस के घोटालों में अब जुड़ा तुगलक रोड चुनावी घोटाला’

Thu, 11 Apr 2019 03:35 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़ Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 11 Apr 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
'Tughlaq Road electoral scam connected to Congress scandal'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जूनागढ़

पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के करीबियों के घर आयकर छापे में करोड़ों रुपये बरामद होने के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भरकर नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। कांग्रेस के घोटालों में अब नया घोटाला सुबूतों के साथ और जुड़ गया है- तुगलक रोड चुनावी घोटाला। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों व गर्भवती महिलाओं के हक का पैसा भी लूट लिया गया। 

विज्ञापन


गुजरात के जूनागढ़ में हुई सभा में मोदी ने कहा, कांग्रेस सिर्फ लूटने के लिए सत्ता में आती है, लेकिन चौकीदार चौकन्ना है। मीडिया में दिख रहा है कि कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भर के नोट मिल रहे हैं। कांग्रेस ने पहले कर्नाटक को एटीएम बनाया, अब मध्य प्रदेश भी एटीएम बन गया है। 
विज्ञापन


इसमें तुगलक रोड नया नाम आया लेकिन प्रमाण भी मिले हैं। तापी के सोनगढ़ में मोदी ने कहा, कश्मीर के एक नेता कहते हैं देश में दो पीएम होने चाहिए, यह बात आपको भी मंजूर नहीं व सरदार साहब को भी मंजूर नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed