{"_id":"5f090a408ebc3e63d554c5de","slug":"tuberculosis-vaccine-may-play-important-role-in-reducing-kovid-19-mortality","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपेदिक का टीका कोविड-19 मृत्युदर कम करने में निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तपेदिक का टीका कोविड-19 मृत्युदर कम करने में निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका
Sat, 11 Jul 2020 06:09 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
coronavirus death
एक प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार सदियों पुराना तपेदिक का टीका कोविड -19 संक्रमण के कारण हो रही मृत्युदर को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अमेरिका स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज ऑफ द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं ने दुनिया भर में कोविड -19 की मृत्यु दर के आंकड़ों की तुलना के बाद इसे बेकील कैलमेट गुएरिन (बीसीजी) से जुड़ा हुआ बताया।
विज्ञापन
इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि अमेरिका जैसे विकसित देश के स्टेट्स के मुकाबले लैटिन अमेरिका और दूसरे विकासशील देशों में मृत्युदर कम होने के पीछे एक कारण टीबी की वैक्सीन हो सकती है। यह अध्ययन ऑनलाइन साइंस जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन