Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद जल्द हल करने के प्रयास, मंत्री देसाई बोले- राउत बिगाड़ रहे माहौल
मंत्री देसाई ने बताया कि हमारी सरकार ने चंद्रकांत पाटिल व मुझे यह विवाद हल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हम दोनों राज्यों के सीमावर्ती 85 गांवों के लोगों को पूरी सुविधाएं देंगे। इसके लिए हमने सीएम एकनाथ शिंदे को प्रस्ताव दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच सीमा विवाद जल्द हल करने के प्रयास जारी हैं। महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा है कि हम इसका श्रेष्ठ हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सीमावर्ती 85 गांवों के लोगों को पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। देसाई ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत माहौल खराब कर रहे हैं।
मंत्री देसाई ने बताया कि हमारी सरकार ने चंद्रकांत पाटिल व मुझे यह विवाद हल करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हम दोनों राज्यों के सीमावर्ती 85 गांवों के लोगों को पूरी सुविधाएं देंगे। इसके लिए हमने सीएम एकनाथ शिंदे को प्रस्ताव दिया है। हम इस विवाद को तेजी से हल करने के प्रयास कर रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने यह विवाद पैदा किया है।
पीएम व गृह मंत्री से मिलेंगे
महाराष्ट्र के मंत्री देसाई ने यह भी कहा कि हम इस बारे में विचार के लिए जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। कर्नाटक अपनी कानूनी लड़ाई लड़ेगा और हम महाराष्ट्र के न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।
Our government is trying its best to resolve the Maharashtra-Karnataka dispute, whoever lives near the border will get full rights. Chandrakant Patil and I (Shambhuraj Desai) have been appointed pertaining to Karnataka border dispute case: Maharashtra min Sambhuraj Desai pic.twitter.com/Om7pWitFh6
— ANI (@ANI) November 23, 2022
राउत पर लगाया महाराष्ट्र का माहौल बिगाड़ने का आरोप
देसाई ने आरोप लगाया कि शिवसेना बालासाहब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत महाराष्ट्र का माहौल बिगाड़ रहे हैं। हम हमारा काम कर रहे हैं, लेकिन वह टीवी पर आकर ऐसी बातें कह रहे हैं, जिनसे राज्य का माहौल खराब हो रहा है।
अजीत पवार बोले- ध्यान भटकाने की कोशिश
कर्नाटक- महाराष्ट्र सीमा विवाद पर विपक्ष के नेता अजीत पवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कर्नाटक सीएम के बयान की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम को इस मामले में कड़ा जवाब देना चाहिए। उन्होंने केंद्र से भी हस्तक्षेप की मांग की। पवार ने कहा, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया।