फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   trupti desai got offer from big boss

तृप्ति देसाई को ‘बिग बॉस’ से मिला ऑफर, जाने से पहले ही रख दी शर्त

Tue, 13 Sep 2016 06:28 AM IST
एजेंसी/पुणे
एजेंसी/पुणे Updated Tue, 13 Sep 2016 06:28 AM IST
विज्ञापन
trupti desai got offer from big boss
- फोटो : ANI

महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें जाने-माने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में शामिल होने का ऑफर मिला है।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि वे इस शो में केवल इस शर्त पर भाग लेंगी कि शो में वॉइसओवर किसी महिला की हो।

तृप्ति के मुताबिक यह प्रस्ताव उन्हें टीवी चैनल (कलर्स) की ओर से मिला है और वह इस शो के आगामी सीजन में हिस्सा लेने के बारे में सोच रही हैं।

Trending Videos

ये रख दी शर्त

trupti desai got offer from big boss

तृप्ति ने बताया, ‘मैं बिग बॉस के घर में रहने के लिए तैयार हूं। टीवी चैनल और इसके निर्माताओं के साथ मुलाकात में मैंने उन्हें बताया है कि अगर वे ‘बिग बॉस’ के तौर पर किसी महिला की आवाज को लेते हैं तो मैं उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लूंगी।’

उन्होंने कहा कि आगामी अभियानों के मद्देनजर बिग बॉस के घर में लंबे समय तक रहना उनके लिए मुमकिन नहीं होगा हालांकि उन्होंने इसे स्त्री-पुरुष समानता के लिए एक अच्छा मंच बताया।

यह शो जब से शुरू हुआ है तब से इसमें बिग बॉस को पुरुष आवाज ही मिली है। तृप्ति भूमाता बिग्रेड से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed