फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trump threatened to use emergency powers and get billions dollars to pay for wall on Mexico border

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर अड़े ट्रंप, लगा सकते हैं आपातकाल

Fri, 11 Jan 2019 11:21 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Jan 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Trump threatened to use emergency powers and get billions dollars to pay for wall on Mexico border
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में अवैध आव्रजकों को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर सकते है। अपनी विवादित अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार योजना के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से ट्रंप ने बृहस्पतिवार को टेक्सास का दौरा किया। इस दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह आपातकाल घोषित करने वाले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘हम इसके निकट हैं। मुझे लगता है कि हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं, क्योंकि यह सामान्य समझ की बात है और यह खर्चीला भी नहीं है।’ ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि राष्ट्रीय आपातकाल लागू करना अंतिम विकल्प है। उन्होंने धमकी दी थी कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता दीवार के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि आवंटित नहीं करते हैं तो वह आपातकाल लागू कर देंगे।
विज्ञापन


ट्रंप बुधवार को डेमोक्रेटिक नेताओं- प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट में अल्पमत के नेता शक शुमर के साथ इस मामले पर हुई बैठक बीच में ही छोड़कर आ गए थे, जिसके बाद से आपातकाल लागू करने की ओर उनका झुकाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को टेक्सास में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं व्यापक स्तर पर आव्रजन सुधार करना चाहता हूं। इसमें समय लगेगा। यह जटिल काम है। यह 30-35 साल से चल रहा है, लेकिन आव्रजन सुधार से पहले हमें अवरोधक बनाना होगा। हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं।’ ट्रंप ने कहा, ‘हम राष्ट्रीय आपात लागू कर सकते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed