{"_id":"58b6d5e74f1c1bbd568338a3","slug":"trump-surprised-by-over-100-satellite-launch-of-isro","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो के कारनामे से हैरान रह गए ट्रंप, कहा-अमेरिका को पिछड़ते हुए नहीं देख सकते","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इसरो के कारनामे से हैरान रह गए ट्रंप, कहा-अमेरिका को पिछड़ते हुए नहीं देख सकते
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
Updated Wed, 01 Mar 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी खुफिया विभाग के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित प्रमुख भारत द्वारा 100 से अधिक उपग्रह एक बार में छोड़े जाने के बाद चौंक गए थे। उन्होंने कहा कि वह इस तरह से अमेरिका को पीछे छूटते हुए नहीं देख सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद की पुष्टि के लिए सुनवाई के दौरान पूर्व सभासद डैन कोस्ट्स ने सांसदों से कहा कि दूसरे दिन अखबार में यह खबर पढ़कर वह चौंक गए थे कि एक रॉकेट लांच से भारत ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक उपग्रहों को भेज दिया।
विज्ञापन
वे आकार में छोटे हो सकते हैं लेकिन, मेरी समझ से जो 104 उपग्रह थे, उन्हें एक रॉकेट से भेजना बड़ी बात है। कोस्ट्स अगर इस पद के चुन लिए जाते हैं तो वे सीआईए सहित अमेरिका की सभी बड़ी खुफिया एजेंसियों के प्रमुख हो जाएंगे।
विज्ञापन
15 फरवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक रॉकेट से 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया था, जो एक रिकॉर्ड है।