फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS leader and Telangana CM KC Rao all set to launch national party BRS

नीतीश को बड़ा झटका: KCR ने बनाई भारत राष्ट्र समिति, हैदराबाद में' देश का नेता केसीआर' के लगे नारे

Wed, 05 Oct 2022 09:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 Oct 2022 09:49 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने अपनी पार्टी टीआरएस का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया है। इसके जरिए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का देश भर में प्रचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
TRS leader and Telangana CM KC Rao all set to launch national party BRS
टीआरएस - फोटो : Twitter@ TRS

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव(KCR) विजयादशमी के अवसर पर अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति(BRS) कर दिया है। केसीआर के इस कदम से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। केसीआर का यह कदम टीआरएस के राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने और भाजपा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पार्टी के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी की आम सभा की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रस्ताव पढ़ा और घोषणा की कि पार्टी की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से टीआरएस से बीआरएस का नाम बदलने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


बिहार के सीएम नीतीश के लिए झटका
केसीआर के इस फैसले से सीएम नीतीश को एक तरह से पहला झटका लगा है, क्योंकि वे सभी विपक्षी पार्टी को एक मंच पर लाना चाह रहे थे लेकिन केसीआर की महत्वाकांक्षा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इतना ही नहीं केसीआर के समर्थकों ने हैदराबाद की सड़कों पर 'देश का नेता केसीआर' के नारे लगाए जिससे साफ लग रहा है कि वे  मुख्यमंत्री नीतीश का साथ नहीं देने के मूड में नहीं हैं। पोस्टर के जरिए केसीआर को राष्ट्रीय नेता के रूप में बताने की कोशिश की गई है। पार्टी का नाम बदलने के बाद अब राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का देश भर में प्रचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


जून में हुआ था नई पार्टी के नाम पर मंथन
इस साल जून में केसीआर ने टीआरएस नेताओं के साथ एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने के विचार पर चर्चा की थी। हालांकि तब नई पार्टी के विचार पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था। उस समय टीआरएस के सूत्रों ने यह भी कहा था कि नई पार्टी के लिए 'भारत राष्ट्रीय समिति' (बीआरएस), 'उज्ज्वल भारत पार्टी' और 'नया भारत पार्टी' जैसे कुछ नामों पर चर्चा की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के मुद्दे पर फोकस करेगी BRS!
किसानों के मुद्दे जैसे मुफ्त बिजली भारत राष्ट्र समिति के एजेंडे में केंद्र बिंदु होने की संभावना है। पार्टी का नाम बदलने से पहले राव ने विभिन्न राज्यों के किसान संघों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बैठक की और बैठक में देश में तेलंगाना सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय किसान संयुक्त मंच का गठन करने के लिए एक सर्वसम्मत प्रस्ताव रखा।


कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी पहुंचे हैदराबाद
वहीं, केसीआर के राष्ट्रीय पार्टी के शुभारंभ से पहले जद (एस) के नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी अपने विधायकों के साथ हैदराबाद पहुंचे। यहां टीआरएस नेता और तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने उनका स्वागत किया।  

BRS को मिला JDS का साथ
JDS और BRS पार्टी 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनावों में केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों में मिलकर काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed