{"_id":"5f83a8b18ebc3e75047ce0a3","slug":"trp-racket-republic-tv-ceo-vikas-khanchandani-and-coo-harsh-bhandari-appears-before-mumbai-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"TRP Scam: मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए रिपब्लिक टीवी के सीईओ और सीओओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TRP Scam: मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए रिपब्लिक टीवी के सीईओ और सीओओ
Mon, 12 Oct 2020 10:56 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
टीआरपी घोटाला
टीआरपी घोटाला जांच का सामना कर रहे रिपब्लिक टीवी के सीईओ और सीओओ रविवार को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए। अपने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ के बाद चैनल ने एक बयान में कहा कि वह संपादकीय स्वतंत्रता को खत्म करने के किसी भी प्रयास का शिकार नहीं होगा।
विज्ञापन
सीईओ से नौ घंटे और सीओओ से पांच घंटे की गई पूछताछ
टेलीविजन रेटिंग प्वायंट्स (टीआरपी) मैनिपुलेशन रैकेट मामले में मुंबई पुलिस ने चैनल के सीईओ विकास खनचंदानी और दोनों सीओओ को समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था। रविवार सुबह खनचंदानी और एक सीओओ हर्ष भंडारी पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस के मुताबिक, खनचंदानी से नौ घंटे और भंडारी से पांच घंटे पूछताछ की गई। साथ ही पुलिस ने चैनल की वितरण टीम के एक वरिष्ठ सदस्य घनश्याम सिंह का भी बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन
हालांकि बाद में चैनल की तरफ से जारी बयान में तीनों लोगों से 20 घंटे पूछताछ का दावा किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो मराठी चैनलों के मालिकों समेत कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने इससे पहले दावा किया था कि रिपब्लिक टीवी और दो मराठी चैनलों ने टीआरपी के साथ जोड़तोड़ करने की कोशिश की है। कथित टीआरपी रैकेट का खुलासा ब्राडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की तरफ से घरों में टीवी चैनल मॉनिटर ऑडियंस मीटर लगाने के लिए नियुक्त एजेंसी हंसा रिसर्च ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत के बाद किया गया था।
विज्ञापन