{"_id":"5f8785a28ebc3e9b8a15a240","slug":"trp-case-two-senior-editors-of-republic-tv-appear-before-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआरपी मामला: रिपब्लिक टीवी के दो वरिष्ठ संपादक क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीआरपी मामला: रिपब्लिक टीवी के दो वरिष्ठ संपादक क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश
Thu, 15 Oct 2020 04:41 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 15 Oct 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
TRP
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी टीआरपी मामले में रिपब्लिक टीवी के कार्यकारी संपादक निरंजन नारायणस्वामी और वरिष्ठ कार्यकारी संपादक अभिषेक कपूर बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए। मुंबई पुलिस ने दोनों को मंगलवार को समन किया था। नारायणस्वामी दोपहर 12 बजे तो अभिषेक कपूर दिल्ली से शाम चार बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
रिपब्लिक टीवी ने 10 अक्टूबर को एक दस्तावेज प्रसारित किया था जो कथित तौर पर हंसा रिसर्च ग्रुप का था। क्राइम ब्रांच के मंगलवार को जारी समन में कहा गया था कि इस बात को मानने का उचित आधार है कि ये दोनों हंसा रिसर्च ग्रुप के उस दस्तावेज के तथ्यों व परिस्थितियों से परिचित हैं। इसलिए इनके बयान दर्ज करना जरूरी है।
विज्ञापन
उधर, रिपब्लिक टीवी ने एक ट्वीट मे कहा, हमारे वरिष्ठ कार्यकारी संपादक अभिषेक कपूर क्राइम ब्रांच पहुंच गए हैं। चैनल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क अपने संपादकों के साथ खड़ा है। रिपब्लिक टीवी मीडिया के अधिकारों को बचाने के लिए सदैव खड़ा रहेगा और अपने सूत्रों की जानकारी कभी जाहिर नहीं करेगा। क्राइम ब्रांच अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन