फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Troubles for Kerala businessman increase, ED could not provide evidence against officer in bribery case

Kerala: केरल के व्यापारी की बढ़ीं मुश्किलें, रिश्वत मामले में ईडी अधिकारी के खिलाफ नहीं दे पाया सबूत

Sun, 08 Jun 2025 02:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 08 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

केरल के एक व्यापारी ने ईडी अधिकारी पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले को खत्म करने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। जब ईडी ने व्यवसायी को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह कोई सबूत न दे सका। 

विज्ञापन
Troubles for Kerala businessman increase, ED could not provide evidence against officer in bribery case
ईडी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल में ईडी के अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले व्यवसायी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ईडी सूत्रों का दावा है कि व्यवसायी रिश्वत मामले में ईडी अधिकारी के खिलाफ कोई सबूत नहीं दे पाया है। हाल ही में कारोबारी ने केंद्रीय एजेंसी के सामने बयान दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पिछले महीने व्यवसायी अनीश बाबू की शिकायत पर एर्नाकुलम में केरल सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) कार्यालय ने ईडी के कोच्चि कार्यालय में कार्यरत के एक सहायक निदेशक रैंक के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारी पर आरोप लगाया गया था कि कुछ निजी व्यक्तियों ने व्यापारी से संपर्क किया और ईडी द्वारा उनके खिलाफ जांच की जा रही मार्च 2021 में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले को निपटाने के एवज में उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भगदड़ मामले में भाजपा का हल्लाबोल; कहा- सिद्धारमैया और शिवकुमार रियल कल्प्रिट ऑफ बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में ईडी ने व्यवसायी को समन जारी किया था और गवाही देने के लिए बुलाया था। समन के खिलाफ बाबू ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद केरल उच्च न्यायालय ने उन्हें 30 मई को एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए और छह जून के लिए जारी दूसरे समन पर पेश हुए।

व्यवसायी अनीश बाबू ने छह जून को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष गवाही दी। सूत्रों ने बताया कि व्यापारी ने बयान दर्ज कराते समय रिश्वत मामले में किसी भी ईडी अधिकारी की संलिप्तता की जानकारी से इनकार किया था और कहा था कि वह केवल विल्सन नामक व्यक्ति को जानते हैं। सूत्रों ने आरोप लगाया कि बाबू को केरल में तैनात ईडी अधिकारियों को फंसाने के लिए किसी व्यक्ति ने कहा था। ईडी और उसके अधिकारियों के खिलाफ आरोप उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास था।


केरल सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने विल्सन को बाबू से उनके खिलाफ ईडी के मामले को निपटाने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जब बाबू से उनके और विल्सन के बीच सौ से अधिक व्हाट्सएप कॉल होने के दावे के बारे में सबूत मांगे गए तो वह कोई सबूत नहीं दे सके।

ये भी पढ़ें: जस्टिस वर्मा के पास महाभियोग से बचने का है एक ही रास्ता, जानिए क्या है पद से हटाने की प्रक्रिया

काजू आयात मामले में दर्ज हुई थी रिपोर्ट
व्यापारी अनीश बाबू, उनके पिता बाबू जॉर्ज और मां अनीता बाबू के खिलाफ ईडी ने काजू आयात मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पहले यह मामला केरल पुलिस ने दर्ज किया था। पुलिस ने उन पर विभिन्न व्यक्तियों से 24.73 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने आरोप लगाया कि बाबू ने काजू आयात मामले में अब तक ईडी की जांच में सहयोग नहीं किया है और विभिन्न आधारों पर अदालतों का रुख किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed