फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Dept attaches 12 plots of Misa Bharti, ihar deputy CM Tejashwi Yadav, former CM Rabri Devi

लालू-राबड़ी, मीसा-तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली और पटना में 175 करोड़ की बेनामी संपत्तियां सीज

Wed, 21 Jun 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 21 Jun 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
IT Dept attaches 12 plots of Misa Bharti, ihar deputy CM Tejashwi Yadav, former CM Rabri Devi
फाइल फोटो
आयकर विभाग ने राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती के साथ ही पूरे परिवार को लपेटते हुए करोड़ों की संपत्ति अटैच कर दी। आयकर विभाग ने मीसा भारती को पूछताछ के लिए भी बुलाया था, पर वो नहीं पहुंची थी। इसके बाद आयकर विभाग ने पौने दो सौ करोड़ की संपत्तियों को मामले से अटैच कर सीज कर दिया है। हालांकि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की जांच के दायरे में राबड़ी देवी भी आ चुकी हैं। आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 प्लाटों को अटैच किया है। ये प्लाट मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार, बहन रागिनी चंदा, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर हैं। आयकर विभाग ने सभी के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आयकर विभाग ने चैप्टर 4 के तहत नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के सामने फिर नहीं पेश हुई मीसा भारती

आयकर विभाग द्वारा दी गई जानकारी में मीसा की 175 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की बात कही गई है। कागजातों पर इनका रेट 9.32 करोड़ रुपया है। लालू की बेटी ने महंगी संपत्ति कौड़ियों के दाम खरीदी
 


आयकर विभाग ने तेजस्वी की भी बेनामी संपत्तियां सीज की है।
उधर बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि राजनीतिस साजिशों के तहत ये बातें फैलाई जा रही हैं। 
 

तेजस्वी ने कहा कि हमनें कुछ भी छिपाया नहीं है। हमें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तो हम जवाब देने के लिए तैयार हैं।
 

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: समन के बावजूद नहीं पहुंचने मीसा पर लगा 10 हजार का जुर्माना

बता दें कि बेनामी एक्ट के तहत बेनामी लेन-देन पर 90 दिनों के भीतर जवाब देना पड़ता है, जिसके बाद टैक्स और जुर्माने की राशि अदा करनी पड़ती है। उनकी संपत्तियों पर मई में छापे पड़े थे, जिन्हें सीज कर दिया गया है। 

इस मामले में उनका सीए पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

लालू परिवार की इन संपत्तियों पर हुई है जब्ती की कार्रवाई

IT Dept attaches 12 plots of Misa Bharti, ihar deputy CM Tejashwi Yadav, former CM Rabri Devi
lalu yadav
लालू परिवार की इन संपत्तियों पर हुई है जब्ती की कार्रवाई

1- दिल्ली की संपत्तियों में पहला नाम है बिजवासन स्थित फार्म हॉउस। इसका पता है फार्म नंबर 26, पालम फार्म्स, बिजवासन, दिल्ली। ये संपत्ति मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम है। इस फार्म हॉउस की कीमत 1.4 दिखाई गई है, जबकि मार्केट वैल्यू 40 करोड़ रुपयों की है।

2- दिल्ली में तेजस्वी यादव, चंदा और रागिनी यादव के पास बड़ा घर है। इसका पता है- 1088, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, नई दिल्ली। ये संपत्ति ए.बी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज है। कागजों पर इस संपत्ति की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई गई है, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 40 करोड़ रुपयों की है।

3- पटना के दानापुर में 9 प्लॉट। ये दानापुर के जालापुर में पड़ता है। ये डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। इसके असली मालिक बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी हैं। कागजों पर ये संपत्ति 1.9 करोड़ की है, जबकि इसकी मार्केट वैल्यू 65 करोड़ रुपए है।

4- पटना के दानापुर के जालापुर में ही 3 अन्य प्लॉट तेजस्वी और राबड़ी देवी के पास है। इसका मालिकाना हक ए.के. इपोसिस्टम्स के नाम है। इसकी कीमत कागजों पर 1.6 करो़ड़ रुपए दिखाई गई है, जबकि मार्केट वैल्यू 20 करोड़ रुपए हैं।

गौरतलब है कि मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ ईडी पहले से ही 8000 करोड़ के कालेधन के हेरफेर के मामले में जांच चल रही है। इसके साथ ही अब आयकर विभाग ने लालू परिवार पर शिकंजा कसते हुए नोटिस भेजा है। सीज की गई पहली संपत्ति यानि बिजवासन स्थित फार्महाउस जिस मिशेल कंपनी का है, वो फर्जी कपंनी बताई जा रही है। इस कंपनी के जरिए भारी मात्रा में कालेधन के लेन-देन का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed