फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Youth Cong takes out rally against 'removal' of 1971 war victory photo from army HQ Hindi News

Tripura: सेना मुख्यालय से पाकिस्तान के 1971 के आत्मसमर्पण वाली तस्वीर हटने से युवा कांग्रेस नाराज, निकाली रैली

Tue, 17 Dec 2024 07:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 07:27 PM IST
सार

त्रिपुरा कांग्रेस की युवा शाखा के अध्यक्ष नीलकमल साहा ने विरोध रैली कहा कि विजय दिवस के दिन सरकार ने सेना मुख्यालय से इस ऐतिहासिक तस्वीर को हटा दिया। यह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को नकारने की कोशिश है।

विज्ञापन
Tripura Youth Cong takes out rally against 'removal' of 1971 war victory photo from army HQ Hindi News
त्रिपुरा युवा कांग्रेस का विशाल विरोध रैली - फोटो : PTI

विस्तार

त्रिपुरा कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक विशाल विरोध रैली निकाली। ये रैली 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण की ऐतिहासिक तस्वीर को भारतीय सेना मुख्यालय से कथित रूप से हटाए जाने के विरोध में निकाली गई। 
विज्ञापन


यूवा कांग्रेस नेता नीलकमल का बयान
विरोध रैली में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीलकमल साहा ने कहा कि विजय दिवस के दिन सरकार ने सेना मुख्यालय से इस ऐतिहासिक तस्वीर को हटा दिया। यह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को नकारने की कोशिश है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और तस्वीर को वापस उसकी जगह पर लगाने की मांग करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा यह तस्वीर बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारतीय सेना की वीरता को दर्शाती है। यह उन सैनिकों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना को हराने के लिए मुक्ति सेनानियों के साथ मिलकर संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने भी किया था दावा
मामले में सोमवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में दावा किया था कि भारतीय सेना मुख्यालय से पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की तस्वीर हटा दी गई है। गांधी ने शून्यकाल में कहा कि यह तस्वीर विजय दिवस के दिन हटाई गई थी। 


बता दें कि जिस तस्वीर की हटाए जाने की बात हो रही है, यह तस्वीर 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ए.ए.के. नियाज़ी के आत्मसमर्पण की है, जब उन्होंने 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। यह आत्मसमर्पण 13 दिन चले युद्ध को समाप्त करता है और बांग्लादेश के निर्माण का कारण बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed