{"_id":"63d648bf90a662292435f616","slug":"tripura-meghalaya-nagaland-polls-2023-bjp-names-papiya-dutta-as-party-candidate-from-agartala-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls 2023: त्रिपुरा की अगरतला सीट पर पापिया दत्ता लड़ेंगी चुनावी रण, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls 2023: त्रिपुरा की अगरतला सीट पर पापिया दत्ता लड़ेंगी चुनावी रण, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
Sun, 29 Jan 2023 03:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 29 Jan 2023 03:52 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पहले 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बाद में छह अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कुछ सीटें ऐसी भी थीं जहां पार्टी की सहयोगी और आदिवासी संगठन इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने पिछली बार चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
भाजपा की रैली।
- फोटो : PTI
विस्तार
त्रिपुरा में चुनावी बिगुल बज चुका है। विभिन्न पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान भी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा की 55 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रविवार को भाजपा ने राजधानी वाली सीट अगरतला पर भी अपने उम्मीदवार का एलान किया, अगरतला सीट से भाजपा ने पापिया दत्ता को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले शनिवार को भाजपा ने 54 सीटों पर अपने प्रत्याशी का एलान किया था।
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party names Papiya Datta as the party candidate from Agartala for the upcoming Tripura Assembly elections pic.twitter.com/jpRaFPoMZ9
— ANI (@ANI) January 29, 2023विज्ञापन
शनिवार को किया 54 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पहले 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बाद में छह अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कुछ सीटें ऐसी भी थीं जहां पार्टी की सहयोगी और आदिवासी संगठन इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने पिछली बार चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री माणिक साहा
मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी।