फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Meghalaya Nagaland Polls 2023 BJP names Papiya Dutta as party candidate from Agartala

Polls 2023: त्रिपुरा की अगरतला सीट पर पापिया दत्ता लड़ेंगी चुनावी रण, भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

Sun, 29 Jan 2023 03:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 29 Jan 2023 03:52 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पहले 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बाद में छह अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कुछ सीटें ऐसी भी थीं जहां पार्टी की सहयोगी और आदिवासी संगठन इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने पिछली बार चुनाव लड़ा था।
 

विज्ञापन
Tripura Meghalaya Nagaland Polls 2023 BJP names Papiya Dutta as party candidate from Agartala
भाजपा की रैली। - फोटो : PTI

विस्तार

त्रिपुरा में चुनावी बिगुल बज चुका है। विभिन्न पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान भी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा की 55 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रविवार को भाजपा ने राजधानी वाली सीट अगरतला पर भी अपने उम्मीदवार का एलान किया, अगरतला सीट से भाजपा ने पापिया दत्ता को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले शनिवार को भाजपा ने 54 सीटों पर अपने प्रत्याशी का एलान किया था। 

विज्ञापन

 

शनिवार को किया 54 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पहले 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बाद में छह अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। कुछ सीटें ऐसी भी थीं जहां पार्टी की सहयोगी और आदिवासी संगठन इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने पिछली बार चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री माणिक साहा 
मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपत सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed