फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura hand woven Risa gets GI tag CM Manik congratulated artisans recognition

Tripura: त्रिपुरा के हाथों से बुने रिसा को मिला GI टैग, सीएम माणिक ने इस मान्यता के लिए कारीगरों को दी बधाई

Mon, 04 Mar 2024 05:28 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 05:28 AM IST
सार

साहा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, 'त्रिपुरा रीसा को जीआई (भौगोलिक संकेत) टैग मिलने पर सभी कारीगरों, विशेषकर टीआरएलएम द्वारा प्रवर्तित किला महिला क्लस्टर के कारीगरों को हार्दिक बधाई।

विज्ञापन
Tripura hand woven Risa gets GI tag CM Manik congratulated artisans recognition
माणिक साहा। - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा के आदिवासी समुदाय के हाथों से बुने कपड़े रीसा को भौगोलिक संकेत यानी (जीआई) टैग मिल गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने इस मान्यता के लिए कारीगरों, विशेषकर गोमती जिले के किला महिला क्लस्टर के कारीगरों को बधाई दी। 

विज्ञापन


साहा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, 'त्रिपुरा रीसा को जीआई (भौगोलिक संकेत) टैग मिलने पर सभी कारीगरों, विशेषकर टीआरएलएम द्वारा प्रवर्तित किला महिला क्लस्टर के कारीगरों को हार्दिक बधाई। इससे निश्चित रूप से हमारे पारंपरिक परिधान को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। बता दें कि रिसा जनजातियों के सभी त्योहारों और सामाजिक समारोहों में आम है। इसका उपयोग हेडगियर, स्टोल या ऊपरी परिधान के रूप में किया जाता है। 
विज्ञापन


कई एजेंसियां एसएचजी की कर रहीं मदद
त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (टीआरएलएम) के पूर्व सीईओ प्रसाद राव ने कहा, 'कई एजेंसियां रीसा बनाने में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की मदद कर रही हैं, जिसका एक विरासत मूल्य है। हाल ही में, हमने नाबार्ड के साथ मिलकर रीसा के लिए जीआई टैग के लिए आवेदन किया और अंततः इसे मान्यता मिल गई। इससे इसकी मांग और कीमत बढ़ाने में मदद मिलेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिप्लब कुमार देब ने 2018 में राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद रीसा को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजकल सरकारी कार्यक्रमों के दौरान सम्मान स्वरूप गणमान्य व्यक्तियों को रिसा भेंट किया जाता है।




                                                                                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed