फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura governor Indra Sena Reddy arrived in Aizawl to take additional charge as governor of Mizoram

Mizoram: त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी ने मिजोरम का अतरिक्त प्रभार संभाला, हाईकोर्ट जज ने दिलाई शपथ

Sun, 29 Sep 2024 06:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 29 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी ने मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। उन्हें गौहाटी हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति नेल्सन सैलो ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Tripura governor Indra Sena Reddy arrived in Aizawl to take additional charge as governor of Mizoram
त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी - फोटो : एएनआई

विस्तार

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू ने सोमवार को मिजोरम के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में उन्हें गौहाटी हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति नेल्सन सैलो ने मिजोरम के कार्यकारी राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। इससे पहले रविवार को आइजोल पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री लालदुहावमा और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने उनका स्वागत किया था। स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष लालबियाकजामा और गृह मंत्री के सपदांगा भी शामिल थे।
विज्ञापन


नल्लू को राज्य के मौजूदा राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति की अनुपस्थिति में नियुक्त किया गया है। कंभमपति स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण छुट्टी पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री लालदुहोमा, स्पीकर लालबियाकजामा, गृहमंत्री के सपडांगा, अन्य कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, लोकसभा सांसद, मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पिछले सप्ताह जारी अधिसूचना में नल्लू को मिजोरम के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए नियुक्त किया गया था। वर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति स्वास्थ्य कारणों के चलते छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किए गए कंभमपति को 10 सितंबर को फेफड़ों में संक्रमण के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब विशाखापत्तनम में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि हालांकि उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन कंभमपति राज्यपाल के रूप में अपना कर्तव्य फिर से शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं।


कौन हैं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू
इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना के नेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। वह पहले पार्टी की संयुक्त राज्य इकाई के अध्यक्ष थे। इंद्रसेना रेड्डी 3 बार विधायक चुने गए। पहली बार 1983 में विधायक बने थे। तब वह 33 साल के थे। फिर 1985 में हैदराबाद के मलकपेट से और इसके बाद 1999 में वह फिर से विधायक चुने गए। 1999 में वह बीजेपी के विधायक दल नेता चुने गए। 2003 में पार्टी ने उन्हें भाजपा आंध्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। 2014 में वह भाजपा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए। 2020 में राष्ट्रीय समिति के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed