फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Election: one candidate richer than the Chief Minister, meet the five richest candidates of Tripura

Tripura Election: मुख्यमंत्री से भी अमीर सिर्फ एक प्रत्याशी, मिलिए त्रिपुरा के पांच सबसे अमीर उम्मीदवारों से

Thu, 16 Feb 2023 10:31 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 16 Feb 2023 10:31 AM IST
सार

प्रत्याशियों की संपत्ति पर नजर डालें तो 45 उम्मीदवार करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 86.37 लाख रुपये है। आइए जानते हैं कितने प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है? पांच सबसे अमीर प्रत्याशी कौन-कौन से हैं और किस प्रत्याशी के पास मुख्यमंत्री से ज्यादा दौलत है? 

विज्ञापन
Tripura Election: one candidate richer than the Chief Minister, meet the five richest candidates of Tripura
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा में आज विधानसभा की सभी 60 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इन 60 सीटों पर कुल 259 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। सबसे ज्यादा पश्चिमी त्रिपुरा की 14 सीटों पर 61 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसके बाद सिपाहीजाला जिले की नौ सीटों पर 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। 
विज्ञापन


प्रत्याशियों की संपत्ति पर नजर डालें तो 45 उम्मीदवार करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 86.37 लाख रुपये है। आइए जानते हैं कितने प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है? पांच सबसे अमीर प्रत्याशी कौन-कौन से हैं और किस प्रत्याशी के पास मुख्यमंत्री से ज्यादा दौलत है? 
विज्ञापन

 

पहले आंकड़े जान लीजिए
त्रिपुरा में चुनाव लड़ रहे 259 में से 45 प्रत्याशियों (17 प्रतिशत) के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 2018 के मुकाबले इसमें पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में 12 फीसदी प्रत्याशी ही करोड़पति के दायरे में थे। 
इस बार नौ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक दौलत है। 20 प्रत्याशियों के पास दो से पांच करोड़ रुपये तक की संपत्ति है। 59 प्रत्याशियों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक की दौलत है। 70 प्रत्याशियों के पास 10 से 50 लाख और 101 प्रत्याशियों के पास 10 लाख से कम की संपत्ति है। 

अगर प्रतिशत में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या देखें तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 31 प्रतिशत और टिपरा मोथा के 21 प्रतिशत प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। सीपीआईएम के 16 प्रतिशत और तृणमूल कांग्रेस के 14 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। 
 

Tripura Election: one candidate richer than the Chief Minister, meet the five richest candidates of Tripura
Jishnu Dev Varma - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं पांच सबसे अमीर प्रत्याशी

1. जिश्नु देव वर्मा, भाजपा:  त्रिपुरा के सबसे अमीर प्रत्याशी जिश्नु देव वर्मा हैं। जिश्नु के पास कुल 15.58 करोड़ रुपये की दौलत है। यही वह प्रत्याशी हैं, जिनके पास त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा से भी ज्यादा संपत्ति है। जिश्नु सिपाहीजाला जिले की आरक्षित चारिलम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इन्होंने अपने हलफनामे में बताया है कि इनके पास कुल दो करोड़ तीन लाख से ज्यादा की चल और 13 करोड़ 55 लाख से अधिक अचल संपत्ति है। 

 
विज्ञापन

Tripura Election: one candidate richer than the Chief Minister, meet the five richest candidates of Tripura
मानिक साहा - फोटो : ANI
2. मानिक साहा, भाजपा : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा इस बार पश्चिमी त्रिपुरा के टाउन बरदोवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। साहा के पास कुल 13.90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.10 करोड़ रुपये की चल और 12.80 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। 

 

3. अभिजीत सरकार, टिपरा मोथा : पहली बार त्रिपुरा के चुनावी मैदान में उतरी टिपरा मोथा पार्टी के नेता अभिजीत सरकार सूबे के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनके पास कुल 12.57 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें 42 लाख रुपये की चल और 12.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। 

 

4. बिस्वा बंधु सेन, भाजपा : नॉर्थ त्रिपुरा के धरमनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बिस्वा बंधु सेन त्रिपुरा के चौथे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। बिस्वा बंधु के पास कुल नौ करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.73 करोड़ रुपये की चल और आठ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। 

 

5. सुदीप रॉय बर्मन, कांग्रेस: पश्चिमी त्रिपुरा की अगरतला विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप त्रिपुरा के पांचवें सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। सुदीप के पास कुल आठ करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 2.71 करोड़ रुपये की चल और 6.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed