{"_id":"63ece78868108b9cbf0ce402","slug":"tripura-election-2023-from-candidates-to-voting-know-ten-big-things-related-to-tripura-elections-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tripura Election 2023: त्रिपुरा में मतदान जारी, उम्मीदवारों से लेकर वोटर्स तक, जानें दस बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura Election 2023: त्रिपुरा में मतदान जारी, उम्मीदवारों से लेकर वोटर्स तक, जानें दस बड़ी बातें
Thu, 16 Feb 2023 10:37 AM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:37 AM IST
सार
इस बार चुनाव में त्रिपुरा की 60 सीटों पर 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के 55 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं तो आईपीएफटी के पांच। कांग्रेस और सीपीआई(एम) का गठबंधन हुआ है। इसके तहत सीपीआई(एम) 43 और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट पर निर्दलीय को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा की कुल 60 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक कुल 13.92 फीसदी लोगों ने वोट किया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया। मतदान डालने के बाद साहा ने कहा कि मुझे मतदान करके बहुत अच्छा लगा। आपलोग भी भारी संख्या में मतदान करें।
खैर, आइए जानते हैं चुनाव से जुड़ी दस अहम बातें...
विज्ञापन
खैर, आइए जानते हैं चुनाव से जुड़ी दस अहम बातें...
1. कब तक होगी वोटिंग?
चुनाव आयेाग के तय कार्यक्रम के अनुसार, त्रिपुरा की सभी सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शाम चार बजे तक चलेगी। शाम चार बजे तक जो लोग मतदाता लाइन में लग जाएंगे उन्हें वोट देने की अनुमति मिलेगी। अगर कहीं तकनीकी दिक्कतों से मतदान में व्यवधान होता है तो संबंधित जिले के निर्वाचन अधिकारी इससे जुड़ा फैसला लेंगे।

2. किन-किन दलों के कुल कितने प्रत्याशी मैदान में?
इस बार चुनाव में त्रिपुरा की 60 सीटों पर 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के 55 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं तो आईपीएफटी के पांच। कांग्रेस और सीपीआई(एम) का गठबंधन हुआ है। इसके तहत सीपीआई(एम) 43 और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट पर निर्दलीय को समर्थन दिया है। त्रिपुरा के राजशाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा भी इस बार चुनावी मैदान में है। टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है। ममता बनर्जी की टीएमसी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा 58 उम्मीदवार निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।

3. कितनी महिला प्रत्याशी मैदान में?
त्रिपुरा में कुल 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 12 महिलाओं को टिकट दिया है। सीपीआई (एम) ने दो, टिपरा मोथा ने दो, तृणमूल कांग्रेस ने तीन, कांग्रेस ने एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। अन्य दलों ने 10 महिलाओं को टिकट दिया है।

4. कितने मतदाता डालेंगे वोट?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गीते ने बताया कि त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची में 28,13,478 मतदाता हैं, जिनमें से 14,14,576 पुरुष, 13,98,825 महिलाएं और 77 किन्नर मतदाता हैं, यहां 10,344 सर्विस वोटर हैं। उन्होंने बताया कि 80 से अधिक आयु वर्ग में 38,039 मतदाता और 100 से अधिक आयु वर्ग के 679 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के बीच 65,044 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 34,704 पुरुष, 30,328 महिलाएं और 12 किन्नर हैं।

5. कितने लोग पहली बार डालेंगे वोट?
चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा में 65 हजार 44 युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

6. चुनाव आयोग ने क्या कहा?
त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गीते किरण कुमार दिनकर राव ने कहा कि करीब 31,000 मतदान कर्मी 2504 स्थानों पर 3,327 मतदान केंद्रों में से अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) और राज्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

7. सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं?
त्रिपुरा में हिंसा मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ की 400 कंपनियां (30,000 सुरक्षाकर्मी) भेजी हैं। सीएपीएफ के अलावा, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के अलावा लगभग 9,000 टीएसआर जवानों और 6,000 से अधिक त्रिपुरा पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

8. क्या हैं त्रिपुरा के समीकरण?
त्रिपुरा में सबसे ज्यादा आदिवासी समुदाय के वोटर्स हैं। इनकी संख्या करीब 32 फीसदी है। 60 में से 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 40 सीटें अनारक्षित है। यही कारण है कि इसके लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य की सीमा बांग्लादेश से सटी हुई है और यहां 65 फीसदी बांग्लाभाषी रहते हैं। आठ फीसदी मुसलमान रहते हैं।पिछली बार भाजपा और आईपीएफटी ने सभी 20 आरक्षित सीटों पर जीत हासिल की थी।

9. कौन सी सीटें हाई प्रोफाइल हैं?
मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा टाउन बोरदोवाली से ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के आशीष कुमार साहा से होगा। इस सीट पर सबकी नजरें रहेंगी। इसी तरह से राज्य के उपमुख्यमंत्री जिष्णुदेव वर्मा चारीलम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस सीट पर भी सबकी नजरें रहेंगी। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से उतारा है, इस पर भी सबकी नजर रहेगी।

10. कितने प्रत्याशी करोड़पति?
त्रिपुरा में चुनाव लड़ रहे 259 में से 45 प्रत्याशियों (17 प्रतिशत) के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 2018 के मुकाबले इसमें पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में 12 फीसदी प्रत्याशी ही करोड़पति के दायरे में थे। नौ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास पांच करोड़ या इससे अधिक दौलत है। 20 प्रत्याशियों के पास दो से पांच करोड़ रुपये तक की संपत्ति है। 59 प्रत्याशियों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये तक की दौलत है। 70 प्रत्याशियों के पास 10 से 50 लाख और 101 प्रत्याशियों के पास 10 लाख से कम की संपत्ति है।