फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Election 2023 Exit Poll Results Live Updates Tripura Election 2023 Tripura Election results 2023

Tripura Exit Poll: त्रिपुरा में फिर होगी BJP की वापसी, जानें किस एग्जिट पोल में क्या-क्या दावे हुए?

Mon, 27 Feb 2023 10:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 27 Feb 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार
त्रिपुरा में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। पिछली बार यानी 2018 में इनमें से 36 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी और पहली बार प्रदेश में सरकार बनाई थी। तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब को तब मुख्यमंत्री बनाया गया था। मानिक सरकार की अगुआई में सीपीआई (एम) ने चुनाव लड़ा था और 16 सीटों पर इन्हें जीत मिली थी। भाजपा के साथ चुनाव लड़ी IPFT के आठ प्रत्याशी चुनाव जीते थे। कांग्रेस, सीपीआई, टीएमसी समेत कई दलों का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। 
loader
Tripura Election 2023 Exit Poll Results Live Updates Tripura Election 2023 Tripura Election results 2023
Tripura Poll Of Exit Poll - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। तमाम एग्जिट पोल में इसको लेकर दावे किए गए हैं। यहां 16 फरवरी को 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इस बार चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट ने गठबंधन कर लिया था। आइए जानते हैं एग्जिट पोल में क्या-क्या दावे किए गए हैं? 

 
पोलिंग एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+लेफ्ट टीएमपी अन्य
आज तक एक्सिस माय इंडिया 36-45 6-11 9-16 0-0
जी न्यूज मैट्रिज 29-36 13-21 11-16 0-3
टाइम्स नाऊ ईटीजी 21-27 18-24 12-17 1-2
इंडिया न्यूज- जन की बात 29-40 9-16 10-14 0-1

2018 चुनाव में क्या हुआ? 
2018 में त्रिपुरा के सभी 60 विधानसभा सीटों पर 18 फरवरी को मतदान हुआ था। कुल 297 उम्मीदवार मैदान में थे। तब सूबे में CPI(M) की सरकार थी। चुनाव में CPI(M) ने 57, CPI, RSP, AIFB ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने अपने 59 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। भारतीय जनता पार्टी के 51 और उसकी सहयोगी IPFT के नौ उम्मीदवार मैदान में थे। 27 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा था। तृणमूल कांग्रेस के 24 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के नतीजे तीन मार्च को आए थे।
 

2018 में एग्जिट पोल में क्या दावे हुए थे? 
यूं तो त्रिपुरा चुनाव को लेकर कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे, लेकिन इनमें से चार महत्वपूर्ण रहे। आइए जानते हैं किस एजेंसी के एग्जिट पोल में क्या-क्या दावे किए गए थे? 
 
पोलिंग फर्म BJP+ CPI(M)+ कांग्रेस अन्य
जन की बात-न्यूज एक्स 35-45 14-23 - -
सी वोटर्स 24-32  26-32  0-2 -
एक्सीस माय इंडिया 44-50 9-15 - -
दिनरात 10-19 40-49 - -

नतीजे क्या निकले? 
तीन मार्च को 2018 विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के 36 प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल की थी। भाजपा की सहयोगी पार्टी रही  IPFT के नौ में से आठ उम्मीदवारों की जीत हुई थी। इस तरह से एनडीए के खाते में 44 सीटें आ गईं।  भाजपा और IPFT ने मिलकर यहां सरकार बनाई। 2018 तक सत्ता में रही CPI(M) और उसके सहयोगी दलों को चुनाव में बुरी हार मिली। CPI(M) के खाते में 16 सीटें गईं।
 

इस बार का क्या?
इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने IPFT के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। भाजपा ने 55 और IPFT ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, दूसरे मोर्चे में  CPI(M), CPI, RSP, AIFB और कांग्रेस शामिल है। CPI(M) सबसे ज्यादा 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने 13 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा चार अन्य प्रत्याशी भी इसी मोर्चे के मैदान में हैं। 

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा टिपरा मोथा पार्टी की हो रही है। पहली बार चुनाव लड़ रही इस पार्टी ने 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस पार्टी में भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम समेत कई दलों के नेता चुनाव से ठीक पहले शामिल हुए थे। इसके अलाव तृणमूल कांग्रेस ने भी 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed