{"_id":"601c2fa043a5e25c4e107212","slug":"tripura-eight-girls-and-two-women-who-ran-in-search-of-jobs-were-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुराः नौकरी की तलाश में भागीं आठ लड़कियों व दो महिलाओं को बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुराः नौकरी की तलाश में भागीं आठ लड़कियों व दो महिलाओं को बचाया
Thu, 04 Feb 2021 11:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी त्रिपुरा जिले में एक पुनर्वास शिविर से भागने के बाद ब्रू समुदाय की आठ लड़कियों और दो महिलाओं को बचा लिया गया। ये सभी नौकरी की तलाश में भागी थीं।
विज्ञापन
पूर्वी अगरतला थाने की प्रभारी अधिकारी मुमताज बेगम ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को अगरतला में चंद्रपुर बस टर्मिनस पर छापा मारा और कंचनपुर में पुनर्वास शिविर से भागी लड़कियों और महिलाओं को बचाया। उन्हें एक आश्रय गृह में रखने के लिए चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बेगम ने कहा कि अगर उनके अभिभावकों की पहचान हो जाती है तो बचाई गई लड़कियों को उनके हवाले कर दिया जाएगा। चाइल्ड लाइन के एक अधिकारी ने कहा कि अभी यह पता नहीं लगाया गया है कि यह मानव तस्करी का मामला है या नहीं।
विज्ञापन