फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CPIM leader Badal Shill murder protest against Statewide bandh today

त्रिपुरा: पंचायत चुनाव से पहले माकपा नेता की हत्या, भाजपा समर्थकों पर आरोप; आज राज्यव्यापी बंद

Sun, 14 Jul 2024 02:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, अगरतला
एजेंसी, अगरतला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 02:12 AM IST
सार

सीपीआई (एम) उम्मीदवार बादल शिल पर राजनगर बाजार में शुक्रवार शाम को लोगों के एक समूह ने छुरी, लाठियों और अन्य हथियारों से हमला किया था। हमले में शिल को सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्होंने जिला परिषद चुनाव में 11 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
Tripura CPIM leader Badal Shill murder protest against Statewide bandh today
सीपीआई(एम) राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण त्रिपुरा के राजनगर इलाके में हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पंचायत चुनाव में सीपीआई (एम) उम्मीदवार बादल शिल की शनिवार को अगरतला के सरकारी जीबी पंत अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीपीआई (एम) ने हत्या का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगाया है। पार्टी ने विरोध में रविवार को 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुलाया है। 

विज्ञापन


इधर, पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने बैठक की। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य, भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश भाजपा ने सीपीआई(एम) नेता की हत्या को लेकर कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिल पर राजनगर बाजार में शुक्रवार शाम को लोगों के एक समूह ने छुरी, लाठियों और अन्य हथियारों से हमला किया था। हमले में शिल को सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्होंने जिला परिषद चुनाव में 11 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।

दक्षिण त्रिपुरा के एसपी अशोक कुमार सिन्हा ने कहा, आरोपियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके का दौरा किया। पीड़ित पुलिस को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। हमने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया, जांच जारी है। 


सीपीआई (एम) के राज्य सचिव और विधानसभा में विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने कहा, यह बादल शिल की मौत नहीं है, यह भाजपा की ओर से की गई लोकतंत्र की हत्या है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इस क्रूर हत्या का विरोध करें और लोकतंत्र को बचाएं।

वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कर ने बताया कि राज्यव्यापी बंद सुबह छह बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed