फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CM Saha lashes out RJD-Congress for insulting PM Modi late mother and also criticises CPIM

Tripura: पीएम मोदी की दिवंगत मां का अपमान करने पर राजद-कांग्रेस पर भड़के सीएम साहा, CPIM की भी आलोचना की

Mon, 01 Sep 2025 01:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 01:38 AM IST
सार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बिहार के दरभंगा में आयोजित 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए राजद और कांग्रेस की आलोचना की। इस दौरान सीएम साहा ने भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीआई(एम) ने 25 वर्षों तक 'नकारात्मक मानसिकता' से लोगों को गुमराह किया है। 

विज्ञापन
Tripura CM Saha lashes out RJD-Congress for insulting PM Modi late mother and also criticises CPIM
माणिक साहा, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का अपमान करने पर रविवार को राजद और कांग्रेस पर भड़क गए। उन्होंने बिहार के दरभंगा में आयोजित 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए राजद और कांग्रेस की आलोचना की। इस दौरान सीएम साहा ने भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीआई(एम) ने 25 वर्षों तक 'नकारात्मक मानसिकता' से लोगों को गुमराह किया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि वर्तमान सरकार जनजाति समुदाय और जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए काम कर रही है। इसके लिए वर्ष 2024-25 के बजट में त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) को अतिरिक्त 170 करोड़ रुपये दिए गए हैं और 2025-26 के बजट में 860 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वह यह बातें ख्वाई जिले के असारामबाड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' के 125वें एपिसोड को सुनने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Assam: सीएम सरमा बोले- असम में बंगाली भाषी हिंदू सबसे ज्यादा सुरक्षित, सरकार मुद्दे सुलझाने के लिए कर रही काम
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी देश की मजबूती और विकास के लिए कर रहे काम
सीएम साहा ने कहा, 'हमने देखा है कि इस क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम पर कैसे हमला किया गया। यह पूरे देश के लिए सबसे काला अध्याय था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मन की बात कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोग इसे बड़े उत्साह से सुनते हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश की मजबूती और विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वह जनता और अपने बीच एक पुल बना रहे हैं। मोदी जैसे नेता आपको नहीं मिलेंगे, जो इस तरह सीधे जनता से जुड़ते हों।'

पीएम मोदी की बात सुनना चाहते हैं लोग
सीएम माणिक साहा ने आगे कहा कि लोग प्रधानमंत्री मोदी को चाहते हैं और उनकी बात सुनना चाहते हैं। पिछले एपिसोड के दौरान निर्दोष लोगों पर हमला किया गया, उनकी संपत्ति तोड़ी गई, उन्हें अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। मैं खुद उनसे मिलने गया था। ऐसा ही माहौल सीपीआई(एम) और कांग्रेस के लंबे शासनकाल में देखा गया था। लेकिन हम अब ऐसी राजनीति नहीं चाहते। 

हम 'एक त्रिपुरा-श्रेष्ठ त्रिपुरा' बनाने के लिए कर रहे काम
हिंसा की कथित घटना के बाद, मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 'मन की बात' कार्यक्रम को पहले की तरह उसी स्थान पर सुना जाएगा। उन्होंने कहा, 'उपद्रवियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को कड़ा संदेश देने के लिए मैंने तय किया कि अगला यानी 125वां एपिसोड भी असारामबाड़ी में ही सुना जाएगा। मैंने वहां सैकड़ों जति-जनजाति भाइयों-बहनों के साथ कार्यक्रम सुना। हमारे लिए जाति और जनजाति में कोई भेद नहीं है। हम एक त्रिपुरा-श्रेष्ठ त्रिपुरा बनाने के लिए काम कर रहे हैं। एकता के बिना विकास संभव नहीं है।'


ये भी पढ़ें: Droupadi Murmu: आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

स्वास्थ्य सेवाओं के विकास पर काम कर रही राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, 'कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया गया है। हमने महाराजा वीर विक्रम को पूरा सम्मान दिया है। हम जनजातीय समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।'

पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार पर साधा निशाना 
सीएम साहा ने पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'वे कहते हैं कि कोई 'मन की बात' नहीं सुनता। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे एक बार आकर खुद मन की बात सुनें। वे विकास नहीं देखना चाहते। आने वाले समय में उनका नामोनिशान भी नहीं बचेगा। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं और नकारात्मक मानसिकता रखते हैं।' इस मौके पर भाजपा महासचिव बिपिन देबबर्मा, एमडीसी भूमिका नंदा रियांग समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed