फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu on three-day visit to Karnataka and Tamil Nadu, will participate in many programs

Droupadi Murmu: आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Mon, 01 Sep 2025 12:42 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 01 Sep 2025 12:42 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे की शुरुआत एक सितंबर को कर्नाटक के मैसूरु से करेंगी। यहां वह ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग की हीरक जयंती (60वीं वर्षगांठ) समारोह में शामिल होंगी। यह संस्थान देश में वाक् और श्रवण संबंधी अनुसंधान एवं उपचार के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। 

विज्ञापन
President Murmu on three-day visit to Karnataka and Tamil Nadu, will participate in many programs
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी। इस दौरान वह शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन के अनुसार वे अपने दौरे की शुरुआत एक सितंबर को कर्नाटक के मैसूरु से करेंगी। यहां वह ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग की हीरक जयंती (60वीं वर्षगांठ) समारोह में शामिल होंगी। यह संस्थान देश में वाक् और श्रवण संबंधी अनुसंधान एवं उपचार के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन


दो सितंबर को राष्ट्रपति चेन्नई जाएंगी। जहां वह सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इस मौके पर वह बैंकिंग क्षेत्र की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के अंतिम दिन यानी तीन सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू तिरुवरुर जाएंगी। यहां वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी और विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि यह दौरा शिक्षा, बैंकिंग और सामाजिक उत्थान से जुड़े आयोजनों पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed