{"_id":"5ae84cd64f1c1b87648b5326","slug":"tripura-cm-biplab-deb-new-controvercial-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिप्लब 'पीडिया': अब त्रिपुरा के CM ने दी नाखून तोड़ने की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिप्लब 'पीडिया': अब त्रिपुरा के CM ने दी नाखून तोड़ने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Updated Tue, 01 May 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
त्रिपुरा के भाजपा सीएम बिप्लब देब अब बिप्लब 'पीडिया' बनते जा रहे हैं। महाभारत काल के अटपटे बयान से शुरू हुए बिप्लब रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बिप्लब लगातार एक के बाद एक ऐसा बयान दे रहे हैं जिससे सोशल मीडिया में उनकी जगह पक्की हो गई है। यही वजह है कि बिप्लब को लोग बिप्लब 'पीडिया' नाम से बुलाने लगे हैं।
विज्ञापन
अपने ताजा बयान में बिप्लब ने कहा है कि मेरे सरकार में ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई भी उसमें उंगली मार दे, नाखून लगा दे। बिप्लब ने कहा कि जो भी नाखून लगाएगा उसका नाखून काट लेना चाहिए। अभी इससे पहले उन्होंने राज्य के बेरोजगार युवकों को एक अजीब सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि युवकों को सरकारी नौकरियों के लिए राजनेताओं के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान खोल लेनी चाहिए।
विज्ञापन
#WATCH Tripura CM Biplab Kumar Deb says, "Mere sarkaar mein aisa nahin hona chahiye ki koi bhi usme ungli maar de, nakhoon laga de. Jinhone nakhoon lagaya, uska nakhoon kaat lena chahiye" pic.twitter.com/bht51upsmX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 1, 2018
विश्व पशु दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि राज्य के युवक सरकारी नौकरियों के लिए नेताओं के पीछे भागने में अपना बहुमूल्य समय गंवा देते हैं। यदि इन युवकों ने ऐसा करने की बजाय पान की दुकान खोल ली होती तो उनके बैंक खाते में अब तक कम से कम पांच लाख रुपये होते।
गौरतलब है कि इससे पहले देब अपने महाभारत काल में इंटरनेट और सेटेलाइट होने की बात कहने पर सुर्खियों में आए थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा था कि मैकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि डायना हेडन मिस वर्ल्ड बनने लायक नहीं थी क्योंकि वह सच्चे भारतीय सौंदर्य का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। हालांकि डायना हेडन वाली टिप्पणी के लिए देब ने बाद में माफी मांग ली थी।